ETV Bharat / state

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती: राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि, मोरहाबादी में होगा राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है. इस मौके पर राज्यपाल और सीएम भगवान बिरसा मुंडा के शहीद स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

governor-santosh-gangwar-and-cm-hemant-soren-paid-tribute-to-birsa-munda-on-150th-birth-anniversary
श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम हेमंत सोरेन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : November 15, 2025 at 11:59 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड अपनी स्थापना का 25वां वर्षगांठ मना रहा है. आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक और बेहद शुभ है. क्योंकि आज से 150 साल पूर्व सन 1875 को खूंटी के उलिहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था. उनकी 150वीं जयंती के मौके पर पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के शहीद स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन (ETV BHARAT)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश

राज्यपाल और सीएम ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. जबकि राजभवन में राज्यपाल और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे पुरखों के संघर्ष. बलिदान और आत्मसम्मान को नमन करने का अवसर है.

भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और फुलो-झानो जैसे वीरों की विरासत से प्रेरित होकर हमारा झारखंड आज विकास, संस्कृति और पहचान की नई ऊंचाईयों को छू रहा है. सीएम ने कहा कि अबुआ सरकार हर मंईयां के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है. हम सब मिलकर अपने पुरखों के सपनों का समृद्ध और सशक्त झारखंड बनाएंगे.

राजकीय कार्यक्रम में कौन-कौन रहेंगे मौजूद

इस मौके पर आज मोरहाबादी मैदान में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4 तक होगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शिरकत करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के.राजू होंगे.

सम्मानित अतिथि में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकार, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बर्मा, विधायक सीपी सिंह मौजूद रहेंगे.

Governor Santosh Gangwar and CM Hemant Soren paid tribute to Birsa Munda on 150th birth anniversary
श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (ETV BHARAT)

योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

आज कुल 10 विभागों के 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. इसमें सबसे अधिक पथ निर्माण की 2396 करोड़ की 66, जल संसाधन की 2082 करोड़ और नगर विकास विभाग की 887 करोड़ की 24-24, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की 61 करोड़ की कुल 21, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की 412 करोड़ की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इसका अलावा 24.50 करोड़ से बने गिरिडीह नगर निगम और 270 करोड़ से अधिक की लागत से बने रांची स्थित रबींद्र भवन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन संभव है.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राज्यपाल और सीएम ने भगवान बिरसा को अर्पित की पुष्पांजलि

झारखंड स्थापना दिवस आज, अलग राज्य के 25 साल पूरे, मोरहाबादी मैदान में होगा भव्य समारोह

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंतीः धरती आबा की जन्मस्थली उलिहातू में जश्न