ETV Bharat / state

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बोले- 'भारत अब मजबूत, मिटाने वाला पैदा नहीं हुआ'

भीलवाड़ा प्रवास पर रहे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सनातन मंगल महोत्सव और निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

Governor Haribhau Bagde
सनातन मंगल महोत्सव में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े (Etv Bharat Bhilwara)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 20, 2026 at 5:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहे. वे यहां एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और हरिसेवा आश्रम में चल रहे सनातन मंगल महोत्सव में शामिल हुए. राज्यपाल ने राज्यपाल बागडे ने यज्ञ में आहुति दी और भागवत कथा का श्रवण किया. धर्मसभा में उन्होंने कहा कि भारत देश अब मजबूत हो रहा है. इसे मिटाने वाला दुनिया में कोई पैदा ही नहीं हुआ. सनातन धर्म व संस्कृति सबसे पुरानी है. विश्व की कई संस्कृतियां और धर्म डूब गए, लेकिन साधु-संतों की मेहनत के कारण सनातन धर्म और संस्कृति मजबूत हो रही है.

इस मौके पर राज्यपाल ने भागवत कथा के श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग देव, धर्म और साधु-संतों पर गलत टिप्पणी करते है. ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति पर पहला हमला मोहम्मद बिन कासिम ने मेवाड़ में किया. यहां मेवाड़ के बप्पा रावल ने मोहम्मद बिन कासिम की जोरदार 'पिटाई' कर खदेड़ दिया.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (Etv Bharat Bhilwara)

पढ़ें: राज्यपाल बागडे बोले- शिवाजी ने महादेव का रक्त से अभिषेक कर लिया था हिंद स्वराज की स्थापना का प्रण

इसका परिणाम यह हुआ कि 200 वर्षों तक किसी भी आक्रांता ने भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं की. आज भी बप्पा रावल के नाम से ही रावलपिंडी क्षेत्र है. उसी के पास तक्षशिला का शिलालेख है. इस दौरान हरी सेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर महंत हंसाराम, सांसद दामोदर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन व संतजन मौजूद रहे.

दीक्षांत समारोह: इससे पहले राज्यपाल ने संगम यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में 30 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 31 शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की. राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता व गुणवत्तायुक्त शिक्षा की अहम भूमिका है, जिससे मानवीय व्यवहार व आचरण को बेहतर बनाने में यह अमूल्य साबित होगी. राज्यपाल बागडे के भीलवाड़ा पहुंचने पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर राज्यपाल का भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, एसपी धर्मेंद्र सिंह, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया.