बिहार में सरकारी शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण
बिहार में एक बार फिर से अपहरण की घटना हुई है. हालांकि पुलिस एक्शन में आकर छापेमारी कर रही है. पढ़ें खबर

Published : January 6, 2026 at 6:38 PM IST
छपरा : बिहार में अपराधी कब, कहां और किस रूप में आए यह कह पाना मुश्किल है. राह चलते हुए आपके साथ वारदात हो सकते हैं. कुछ ऐसा ही मामला छपरा से सामने आया है. जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है.
सरकारी शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण : सारण जिले में आज एक शिक्षक के अपहरण की घटना हुई है. जिसमें विद्यालय आ रहे शिक्षक का स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया. साथ ही शिक्षक का बाइक भी अपने साथ लेते चले गए.
स्कूल जाते समय वारदात : यह घटना मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोपा थाना क्षेत्र के पियनो गांव निवासी शिक्षक कुंदन कुमार (35 वर्षीय) अपने पदस्थापित विद्यालय बनियापुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही जा रहे थे.
स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए : बाइक से जा रहे हैं शिक्षक को स्कॉर्पियो से आए लोगों ने पहले ओवरटेक किया, फिर जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बैठा लिया और बनियापुर की तरफ लेकर चलते बने. इस घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने इसकी सूचना बनियापुर थाने को दी.
लोगों में दहशत : घटना की सूचना मिलने पर बनियापुर पुलिस ने लोगों के बताए अनुसार उसका पीछा किया, लेकिन अभी तक शिक्षक का कोई पता नहीं चला है. वहीं फिल्मी स्टाइल में हुए इस अपहरण से लोगों में दहशत व्याप्त है.
''मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.''- संजीत कुमार, बनियापुर थाना प्रभारी
परिवार वाले बोलने से बच रहे : इधर, इस मामले पर जब पीड़ित परिवार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. यही नहीं कोपा थाने में अभी तक शिकायत भी दर्ज नहीं करायी है. बनियापुर पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें :-
बिहार में घर से खींचकर नाबालिग लड़की का अपहरण, अगले दिन मां और बहनों की बेरहमी से पिटाई

