ETV Bharat / state

गोरखपुर : बैट्री चालित लिफ्ट, रुकावट पर खुद रास्ता बदल लेने वाली कार समेत कई अद्भुत मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों ने किए प्रस्तुत

ड्रोन टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ राहुल सिंह ने छात्रों को विस्तृत जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों ने पेश किए माॅडल.
विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों ने पेश किए माॅडल. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 10:51 AM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 11:14 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को गोरखपुर में विश्वविद्यालय से लेकर कई अलग अलग शैक्षिक संस्थानों में छात्रों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल पेश किए. बच्चों ने अपने शोध कौशल से बैट्री चालित लिफ्ट, रुकावट पर खुद रास्ता बदलने वाली कार, अंग्रेजी के अल्फाबेट से कंट्रोल होने वाली कार, स्टेरिंग से हाथ हटाने पर गाड़ी को नियंत्रण करने समेत कई अद्भुत मॉडल प्रस्तुत किए.

विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माॅडल दिखाते छात्र. (Video Credit : ETV Bharat)

आरपीएम एकेडमी के हरिओम यादव व उसके ग्रुप ने दुर्घटना को रोकने हेतु एक ऐसी कार बनायी जो सेंसर पर आधारित थी. यह कार रुकावट को देखते ही स्वतः रुक जाती थी और सुरक्षित रास्ते की तरफ बढ़ लेती थी. नीलाक्षी जालान के ग्रुप ने साउंड एनर्जी को इलेक्ट्रिक एनर्जी में कन्वर्ट करने वाला सिस्टम बनाया है. विस्तृत मिश्रा के ग्रुप ने एक ऐसी लिफ्ट मशीन बनायी है जो नई तकनीक पर आधारित है. यह बहुत कम खर्च में घरों में लगायी जा सकती है. इसके अलावा कई और विद्यालयों के बच्चे भी उपस्थित रहे. जिन्होंने अनेक प्रकार के वर्किंग मॉडल बनाए थे.

विज्ञान प्रदर्शनी अपने माॅडलों के साथ छात्र.
विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माॅडलों के साथ छात्र. (Photo Credit : ETV Bharat)

कक्षा नौ के केशव गुप्ता ने बताया कि उनकी बनाई कार अपने सामने रुकावट को देखते ही रास्ता बदल लेगी. यह मॉडल भविष्य में अगर तकनीक के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा तो दुर्घटनाओं में कमी लाएगा. कक्षा नौ के ही छात्रा दिव्य बजाज ने बताया कि उनकी कार का मॉडल अलग ही सुविधा देगा. अगर कोई गाड़ी चलाते समय स्टेरिंग पर थकावट महसूस करता है तो कार को मोबाइल व ब्लूटूथ के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. विस्तृत मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बैटरी चालित लिफ्ट बनाया है जो काफी सुरक्षित मॉडल है.

विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माॅडलों के साथ छात्र.
विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माॅडलों के साथ छात्र. (Photo Credit : ETV Bharat)
आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से आये ड्रोन टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ राहुल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में नवाचार व बच्चों की वैज्ञानिक क्षमता का विस्तार होता है. ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो बच्चे इन तकनीकों पर आधारित और कार्य करना चाहते हैं वह उनके मेल पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वह उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें : गजब साइंटिस्ट बच्चे! बिना हेलमेट स्टार्ट नहीं होगा स्कूटर, झट से बुझ जाएगी आग

यह भी पढ़ें : गोरखपुर महोत्सव 2025; विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा छात्रों का टैलेंट, भूकंप अलर्ट सिस्टम-आटोमेटिक गन देखकर चौंक गये लोग

Last Updated : March 1, 2026 at 11:14 AM IST