कारगिल शहीदों की याद में साइकिल यात्रा; गोरखपुर पहुंचे महराजगंज के शिवम का स्वागत, पहले से हैं कई रिकॉर्ड
कारगिल शहीदों के सम्मान, याद और पर्यावरण संरक्षण के लिए कारगिल की पहाड़ी पर चढ़ने का लक्ष्य है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 1, 2026 at 11:21 AM IST
गोरखपुर : महाराजगंज का एक 20 साल का युवा शिवम साइकिलिंग जरिए कारगिल शहीदों के सम्मान, याद और पर्यावरण संरक्षण की ठानी है. इसके लिए वह साइकिल यात्रा करके कारगिल की पहाड़ी पर चढ़ने का जज्बा लेकर यात्रा पर निकला है. गोरखपुर के पर्यटन के मुख्य केंद्र रामगड़ताल क्षेत्र के नौका बिहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से साइकिल यात्रा को अलोक अग्रवाल ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया.
साइकिल यात्रा के संबंध में शिवम पटेल ने बताया कि देश के जांबाज सैनिकों को याद करने, उन्हें नमन करने का यह न सिर्फ माध्यम है, बल्कि देश के युवाओं में इस यात्रा के माध्यम से जोश भी भरना है. साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता करना है. सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी भी सेना से जुड़े हरकर्मी को सम्मान दे रहे हैं. इसी से प्रेरित होकर युवाओं को जागृत करने की सोची से साइकिल यात्रा पर निकला हूं.
“करौता से कारगिल” साइकिल यात्रा के अंतर्गत युवा साइक्लिस्ट शिवम ने 27 अप्रैल 2026 सोमवार को सुबह 8 बजे अपने पैतृक निवास करौता स्थित हनुमान मंदिर से सफर का शुभारंभ किया था. यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रेरणात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया. महराजगंज में यात्रा को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मोहम्मद सफीउल्लाह और उनकी टीम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
गोरखपुर पहुंचे शिवम पटेल ने बताया कि यह यात्रा केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के उन वीर शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. शिवम ने बताया कि अभी तक वह भारतवर्ष में 28 हजार किलोमीटर की यात्रा 22 राज्य 6 केंद्र शासित प्रदेश 365 दिन में पूर्ण कर चुका है. जो 1 नवंबर 2022 से 1 नवंबर 2023 तक चली थीं. साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप एवं खंबू ग्लेशियर तक पहुंचने का विश्व का विश्व रिकॉर्ड भी शिवम के नाम है. साइकिल से काला पत्थर पर चढ़ने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के साइकिलिस्ट का रिकॉर्ड भी शिवम के खाते में है. साथ ही माउंटेनिंग क्षेत्र में कई अचीवमेंट हैं.

