ETV Bharat / state

कुख्यात चोर के घर से अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद, पुलिस हिरासत में मां और पत्नी

गोपालगंज में कुख्यात चोर के घर से अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद हुईं हैं. पुलिस ने पत्नी और मां को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें..

Gopalganj police Action
गोपालगंज में अष्टधातु की मूर्ति बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 29, 2025 at 8:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास वार्ड नंबर 28 में कुख्यात चोर शरीफ साईं के घर में छापेमारी की. जहां से दो अष्टधातु की मूर्ति समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं. पुलिस ने उसकी मां और पत्नी को हिरासत में लिया है.

कुख्यात चोर के घर छापा: एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शातिर चोर शरीफ साईं उर्फ शरीफ आलम जो चोरी के कई कांडों में जेल जा चुका है, अपने घर पर मौजूद है. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम अरार गांव स्थित शरीफ साईं उर्फ शरीफ आलम के घर पर पहुंची लेकिन पुलिस गाड़ी को देखते ही तीन युवक अपने घर के पीछे के रास्ते से भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन घनी बस्ती का लाभ उठाकर तीनों भाग निकले.

Gopalganj police Action
छापेमारी के दौरान जब्त सामान (ETV Bharat)

अष्टधातु की मूर्ति समेत अन्य सामान जब्त: एसपी ने बताया कि इसके बाद उसकी घर की घेराबंदी कर विधिवत तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान घर में रखे बंद ट्रंक को खोलने के लिए कहा गया लेकिन मौके पर मौजूद दो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया लेकिन पुलिस टीम ने उसे खुलवाया. बक्से में एक देसी कट्टा, अष्टधातु के जैसी दो मूर्तियां, मूर्ति का तीन स्टैंड बरामद हुआ. एक मूर्ति का वजन 3.56 किग्रा है, जबकि दूसरी मूर्ति की वजन 3.580 किग्रा है. वहीं तीनों स्टैंड का वजन 2.40 किलोग्राम है.

Gopalganj police Action
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम (ETV Bharat)

हिरासत में आरोपी की मां और पत्नी: पुलिस ने आरोपी शरीफ साईं की मां मदीना खातुन और पत्नी शब्बा खातुन को हिरासत में लिया है. वहीं उनसे पूछताछ में पता चला कि सभी समान शरीफ साईं, चांद साईं, गुडन साईं गर में लाकर रखते हैं. इसी दौरान पुलिस को एक और सूचना मिली कि सरीफ साईं, चांद साईं और गुडन साईं तीनों भाई बगीचा तरफ मस्जिद के पास वाले घर के पास चोरी के समान और बिजली के तार छुपाकर रखते हैं. जिसके बाद पुलिस दोनों महिलाओं के साथ उस घर में भी दबिश दी. जहां से करीब 50 मीटर 11000 वोल्ट का तार बरामद किया गया.

Gopalganj police Action
बिजली के तार बरामद (ETV Bharat)

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज: हालांकि शरीफ साईं की मां मदीना खातुर ने घर से बरामद मूर्ति और अन्य सामानों को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है. उसने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मेरे तीनों बेटे ही बताएंगे कि ये सामान कहां से लाते थे? पुलिस ने फरार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Gopalganj police Action
वायर और अन्य समेत जब्त (ETV Bharat)

"शरीफ साईं के घर से मूर्ति और अन्य सामान बरामद हुआ है. हालांकि मूर्ति की जांच कराई रही है कि आखिर मूर्ति किस चीज की है. अगर मूर्ति अष्टधातु की होगी तो उसकी अनुमानित कीमत करोड़ की हो सकती है. इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी."- अवधेश दीक्षित, पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज

ये भी पढ़ें:

100 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति तालाब खुदाई के दौरान बरामद, पांच साल पहले हुई थी चोरी

भगवान भी सुरक्षित नहीं! तीसरी बार चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियां, खिड़की तोड़ प्रतिमा ले गए चोर

'DSP से पता करवाइए, अष्टधातु की मूर्ति थाने में है या गायब हो गई?', CJM ने SP को दिया निर्देश