ETV Bharat / state

दो बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, बाकी दो ने लूटे पैसे-गहने, राजधानी दून में सनसनीखेज वारदात

देहरादून में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर एक लाख रुपए और गहने लूटे, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Loot
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 10, 2026 at 6:14 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 6:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड में आए दिन चोरी, लूटपाट, हत्या समेत तमाम अपराध के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के मेहुवाला के पास वन विहार से सामने आया है. जहां आज सुबह तड़के बदमाश एक परिवार को बंधक बनाकर नकदी और ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए. बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. अब पटेल नगर कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. वहीं, पुलिस का दावा है कि आरोपियों का इनपुट मिल चुका है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सुबह-सुबह घर में घुसे चार बदमाश, परिवार को बनाया बंधक: जानकारी के मुताबिक, देहरादून के मेहुवाला के पास वन विहार निवासी शराफत के घर पर परिवार के चार सदस्य मौजूद थे. तभी तड़के चार बदमाश जबरदस्ती घर में घुस आए और परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बैठा कर बंधक बना दिया. जिसके तहत दो बदमाशों ने परिवार को बंधक बना कर रखा तो दो बदमाशों ने घर खंगालना शुरू कर दिया.

कैश और ज्वेलरी लूट कर फरार हुए बदमाश: बदमाश घर से एक लाख रुपए की कैश और घर पर रखी तीन से चार तोले ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए. घर में हुई इस तरह की तरह की घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं. जिसके बाद पीड़ित परिवार आनन-फानन में शिकायत दर्ज कराने की लिए पटेलनगर कोतवाली पहुंचा. जहां पीड़ित परिवार ने पूरी आपबीती पुलिस को बताई. जिसके बाद पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली स्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है. साथ ही मुखबिर को भी एक्टिव किया गया है. पुलिस को फरार चारों आरोपियों का इनपुट मिल चुका है. जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी."
- चंद्रभान अधिकारी, कोतवाली पटेल नगर प्रभारी -

बता दें कि, देहरादून में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. बीती रोज भी पुलिस ने दो दंपत्ति को दबोचा था. इन लोगों ने एक मकान किराये पर लिया, फिर 5 दिन बाद ही चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी किरायेदार को कमरा देने या मजदूर को काम पर रखने पर उसके बारे में जानकारी जुटा लें. पुलिस में उसका जरूर वेरिफिकेशन कराएं.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : January 10, 2026 at 6:23 PM IST