ETV Bharat / state

होली पर 31 हजार की "गोल्डन गुझिया"; टर्किस गुझिया की भी डिमांड, एक से बढ़कर एक वैरायटी

दुकानदार ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल होली पर बिक्री अच्छी है.

कानपुर में गुझिया की वैरायटी
कानपुर में गुझिया की वैरायटी (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 7:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर : होली का पर्व पूरे देश में चार मार्च को उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस पर्व पर जहां लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देते हैं. वहीं, दूसरी ओर मुंह मीठा कराने के लिए सबसे अधिक चर्चा गुझिया की होती है. कानपुर में इस होली पर एक बार फिर से बाजारों में गोल्ड व सिल्वर वर्क वाली गुझिया बिकनी शुरू हो गईं हैं.

कानपुर में गुझिया की वैरायटी (Video credit: ETV Bharat)

दुकानदार गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोल्डेन गुझिया के दाम जहां 31 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हैं, वहीं सिल्वर गुझिया 2100 रुपये में है, जबकि टर्किस गुझिया की खूब चर्चा है. यह 1500 रुपये प्रति किलोग्राम है, इसे प्रसिद्ध बकलावा मिठाई की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. होली पर शुगर फ्री व गुड़ वाली गुझिया भी है. जिसके दाम 1000 से 1500 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल होली पर बिक्री अच्छी है.


वह बताते हैं कि पिछले साल भी गोल्ड व सिल्वर वर्क वाली गुझिया खूब बिकी थी. इस बार भी ग्राहक आ रहे हैं. इसी तरह पांच पीस गोल्ड गुझिया की थाली 4100 रुपये में है. एक दुकान के मैनेजर अभिषेक अवस्थी ने कहा कि गुझिया के साथ ही लोग गिफ्ट पैक की ओर आकर्षित हो रहे हैं. यह 750 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक हैं, जिनमें कई आइटम्स एक साथ रखे गए हैं. यह लोग पर्व पर एक दूसरे को भेंट करते हैं.

यह भी पढ़ें : होली के बाजार पर छाया फिल्मों का खुमार; 'पुष्पा' की कुल्हाड़ी, 'बाहुबली' की तलवार से बरसेगी रंगों की फुहार, लजीज गुझिया की ये वैरायटी