ETV Bharat / state

हाईटेक तरीके से होगी शिमला शहर की सफाई, गोबलर मशीन का हुआ ट्रायल

शिमला शहर की सफाई के लिए गोबलर मशीन का ट्रायल किया गया.

हाईटेक तरीके से होगी शिमला शहर की सफाई
हाईटेक तरीके से होगी शिमला शहर की सफाई (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 5:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब आधुनिक मशीनों से सफाई होगी. नगर निगम शिमला शहर में अब छोटी मशीनों से सफाई होगी. जल्द निगम गोबलर मशीने खरीदने जा रहा है. शनिवार को गोबलर मशीन का ट्रायल किया गया. इस मशीन में ड्राई वेस्ट को इकट्ठा किया जाता है. इसका ट्रायल सीटीओ से लोअर बाजार से लेकर रिज मैदान तक किया गया. इस दौरान महापौर सुरेंद्र चौहान पार्षद और कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे.

ट्रायल के दौरान लोअर बाजार रिज पर मशीन से सफाई की गई. हालांकि, नगर निगम द्वारा बड़ी मशीनें भी खरीदी हुई है, लेकिन ये मशीनें तंग सड़को पर नही जा सकती हैं. इसके लिए नगर निगम द्वारा छोटी मशीन खरीदने जा रहे है. गोबलर मशीन की कीमत 17 लाख है. अब नगर निगम हाउस में मशीनें खरीदने का प्रस्ताव लाएगा. जिसके बाद ये मशीनें खरीदी जाएगी.

महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा, 'मशीन का ट्रायल किया गया है और इसमें जो कमी है, उसको देखा जा रहा है. उस पर पूरी अध्ययन किया जा रहा है. एक दो मशीन लेने का प्रयास किया जा रहा है. एक ही कर्मचारी ही इसमें काम करेंगा और रिज, माल रोड, लोअर बाजार में सुबह शाम सफाई होती है. वहां पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा और जो इस में कमी है, उसको दूर करने का प्रयास किया जाएगा. नए तकनीक के साथ काम करने का प्रयास है. इस मशीन का पूरा इस्तेमाल हो, इसके लिए पार्षद से भी बात की जाएगी'.

अभी भी रिज पर कर्मचारी करते है झाड़ू से सफाई

शिमला के रिज माल रोड पर अभी भी पुराने तरीके से झाड़ू लगा कर सफाई की जाती है, जिसमें काफी समय लगता है और कर्मचारियों की भी काफी कमी है. सुबह से शाम तक कर्मचारी सफाई करते नजर आते हैं. वही इन मशीनों के आ जाने से समय की बचत होगी और कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन, हिमाचल में इस डेट के बाद नियुक्त डॉक्टर्स को नहीं मिलेगा NPA