ETV Bharat / state

गिरौदपुरी धाम मेला: बलौदाबाजार जिला पुलिस अलर्ट मोड पर, 968 जवान तैनात, 6 सेक्टर में बांटा गया मेला स्थल

गिरौदपुरी मेले की शुरुआत रविवार से हो गई है. सुरक्षा को लिए मजबूत बैरिकेडिंग, 20 से ज्यादा पार्किंग समेत कई इंतजाम किए गए हैं.

Giroudpuri Mela 2026 Security
गिरौदपुरी धाम मेला: बलौदाबाजार जिला पुलिस अलर्ट मोड पर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 5:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले में आयोजित गिरौदपुरी मेला इस साल सुरक्षा और व्यवस्था के नए मॉडल के साथ शुरू हो चुका है. 22 से 24 फरवरी तक चलने वाले इस बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतज़ाम किए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 6 अलग-अलग सेक्टर में बांटकर जिम्मेदारियां तय की गई हैं.

गिरौदपुरी धाम मेला को लेकर सुरक्षा इंतजाम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जानिए अलग-अलग सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था

  • सेक्टर-1: मुख्य मंदिर, मुख्य मंच, गुरु निवास, मेला चौकी और जैतखाम परिसर- सबसे ज्यादा भीड़ वाला क्षेत्र.
  • सेक्टर-2: जन्मस्थली, नवीन रेस्ट हाउस और अमरगुफा.
  • सेक्टर-3: छाता पहाड़, पंचकुंडी और जोंक नदी एनीकट क्षेत्र.
  • सेक्टर-4: यातायात और पार्किंग व्यवस्था.
  • सेक्टर-5: पैदल और बाइक पेट्रोलिंग.
  • सेक्टर-6: कानून व्यवस्था, रिजर्व बल और बम डिस्पोजल जांच (BDS)
Giroudpuri Mela 2026 Security
सुरक्षा और व्यवस्था के नए मॉडल के साथ गिरौदपुरी मेला शुरू (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

968 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मेले की सुरक्षा के लिए कुल 968 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 18 राजपत्रित अधिकारी, 21 निरीक्षक, 51 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक, 66 प्रधान आरक्षक, 812 आरक्षक एवं महिला आरक्षक और महिलाओं की सुरक्षा के लिए 150 महिला पुलिसकर्मी विशेष ड्यूटी पर हैं.

Giroudpuri Mela 2026 Security
पूरे मेला क्षेत्र को 6 अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

20 से ज्यादा पार्किंग, ट्रैफिक पर खास नजर

यातायात को सुचारु रखने के लिए 20 से अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. 5 पेट्रोलिंग वाहन लगातार निगरानी करेंगे. ट्रैफिक पुलिस महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात रहेगी. वहीं श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने की अपील की गई है.

Giroudpuri Mela 2026 Security
गिरौदपुरी धाम मेला: 968 जवान तैनात, 6 सेक्टर में बांटा गया मेला स्थल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

7 पुलिस सहायता केंद्र

मेला क्षेत्र में 7 पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं. यहां खोया-पाया, शिकायत और जरूरी सहायता तुरंत मिलेगी. साथ ही 24 घंटे फायर ब्रिगेड, अग्निशमन उपकरण और गोताखोरों की टीम जोंक नदी क्षेत्र में विशेष निगरानी करेगी.

मोबाइल एप से मिलेगी पूरी जानकारी

इस बार डिजिटल सुविधा भी शुरू की गई है. “गिरौदपुरी मोबाइल एप” प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है. इस एप से पार्किंग, एंबुलेंस, भोजन, पानी और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी.

भीड़ प्रबंधन पर हमारी टीम का विशेष ध्यान है. सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात है. संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई होगी. ड्रोन और प्रतिबंधित सामग्री लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्देशों का पालन करें- ASP अभिषेक सिंह

Giroudpuri Mela 2026 Security
20 से ज्यादा पार्किंग समेत कई इंतजाम किए गए हैं. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सख्ती के साथ सहयोग की अपील

प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा भी पूरी प्राथमिकता में है. अगर श्रद्धालु नियमों का पालन करें और पुलिस के साथ सहयोग करें, तो यह मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा.

बलौदाबाजार में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन, रमेश बैस ने कहा- योजनाओं की जानकारी लेकर समाज को बढ़ाएं आगे
गिरौदपुरी मेले में आस्था के साथ टेक्नोलॉजी का संगम, सुविधाओं के साथ सुरक्षा पर भी जोर, QR कोड से मिलेगी हर जानकारी
रायपुर में युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, बीजेपी दफ्तर घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका