शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका की हेट स्टोरी; प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
ACP लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 6:58 AM IST
|Updated : February 28, 2026 at 7:04 AM IST
आगरा: शादीशुदा महिला पर एक शादीशुदा युवक को जिंदा जलाने का आरोप लगा है. ऑटो ड्राइवर युवक 80% तक झुलस चुका है. महिला का पति मर चुका है, जबकि युवक की पत्नी जिंदा है. दोनों के बीच 2 साल से प्रेम संबंध थे, लेकिन शादी के दबाव में लव स्टोरी हेट स्टोरी में बदल गई.
पीड़ित युवक के परिजनों ने शादीशुदा महिला और उसके घरवालों पर पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का आरोप लगाया है. घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के स्वरुप नगर की है. फिलहाल, शाहगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ACP लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी की तलाश की जा रही है. परिजन का दावा है कि महिला पीड़ित युवक पर शादी का दबाव बना रही थी. जब उसने इंकार किया तो उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है.
क्या है पूरा मामला: पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार देर रात 10 बजे की है. शाहगंज थाना के स्वरूप नगर निवासी चांद (25) ऑटो चलाकर परिवार पालता है. करीब दो साल पहले चांद की मुलाकात आजमपाड़ा रोड पर शबनम से हुई थी. शमनम शादीशुदा थी, लेकिन उसके पति की मौत हो चुकी थी.
गुरुवार रात चांद सवारी उतारकर ऑटो से घर आ रहा था. रास्ते में प्रेमिका शबनम, उसकी मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया. शबनम से शादी को लेकर चांद की कहासुनी हुई. इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. चांद वहीं चीखने-चिल्लाने लगा. वह भागा तो अफरातफरी मच गई.
चीख पुकार और आग की लपटों से घिरा व्यक्ति देखकर मौके पर लोग जमा हो गए. लोगों ने चांद को तुरंत चादर ओढाई और आग बुझाई. पुलिस को सूचना दी गई. गंभीर झुलसे चांद को अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि चांद करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है. पुलिस ने अस्पताल में शुक्रवार देर शाम चांद का बयान लिया है. इसमें उसने पेट्रोल डालकर जलाने की पूरी घटनाएं बताई है.
2 साल से अफेयर: चांद के भाई शबीर ने पुलिस को बताया कि भाई का 2 साल से शबनम से अफेयर चल रहा है. शबनम उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन चांद तैयार नहीं था. इससे शबनम और उसके परिजन नाराज थे. इसे लेकर शबनम और उसके घरवालों ने चांद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया.
चांद भी शादीशुदा: भाई शबीर ने बताया कि आरोपियों में शबनम, उसका देवर अली और उसकी मां के साथ एक अन्य व्यक्ति शामिल है. शबीर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई चांद भी शादीशुदा है. आरोपिता शबनम मथुरा की रहने वाली है.

