ETV Bharat / state

देहरादून में बर्थडे पार्टी विवाद में युवती का फूटा था सिर, पुलिस की हिरासत में तीन युवक

देहरादून में कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ विवाद, युवती के सिर पर लगी गहरी चोट, पुलिस की गिरफ्तर में आए तीन आरोपी युवक

DEHRADUN GIRL ATTACK
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- Police)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 8, 2026 at 5:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: चंद्रबनी चौक पर युवती से मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. युवती अपने दोस्तों के साथ कैफे में बर्थडे पार्टी मनाने आई थी. जहां कैफे में 2 अन्य पक्षों के बीच हुए हुए विवाद में बीच बचाव करने पर गलती से करछी युवती के सिर पर लग गई थी. जिसमें वो चोटिल हो गई थी. इस मामले में युवती के भाई ने तहरीर दी थी. जिस पर अब पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है.

युवती के सिर पर लगी थी चोट: बता दें कि बीती 4 फरवरी की रात पटेलनगर कोतवाली पुलिस को एक सूचना मिली थी कि चंद्रबनी चौक के पास एक कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है. सूचना पर पटेलनगर से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि कैफे के बाहर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवती माही जेटली निवासी गांधीग्राम (देहरादून) के सिर पर चोट लग गई थी.

जिसके बाद उसके साथी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं. जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 8 से 9 टांगे लगाए. उधर, युवती के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर तीन युवक हिमांशु, सूरज राणा और पंकज रावत के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया.

DEHRADUN GIRL ATTACK
घायल युवती माही (फोटो सोर्स- Family Members)

पुलिस ने जब घटना के संबंध में तह तक जानकारी जुटाई तो पता चला कि 4 फरवरी की रात को युवती माही जेटली अपने साथियों के साथ चंद्रबनी चौक के पास स्थित कैफे में वीकेंड पार्टी करने गए थे. जहां पर दूसरा पक्ष हिमांशु, आयुष और पंकज रावत अपने अन्य साथियों के साथ पार्टी करने पहुंचे.

क्यों हुआ था विवाद? पार्टी के बाद आयुष पंवार, पंकज रावत, हिमांशु सिंह और मानव गुप्ता का कैफे के बाहर पार्किंग से वाहन निकालने के दौरान सोहेल निवासी गांधीग्राम व तीन अन्य युवकों से बहस और हाथापाई हो गई. इस दौरान पीड़िता युवती के साथी गौतम और कैफे मालिक ने बीच बचाव किया.

इसी दौरान गलती से पास में खड़ी माही के सिर पर करछी से चोट लग गई. युवती के सिर पर चोट लगी देख आयुष रावत और उसके अन्य साथी मौके से भाग गए. उसके बाद युवती माही जेटली को साथियों ने इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया.

"आरोपियों की तलाश के लिए थाने स्तर से पुलिस की टीम गठित की गई थी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपी पंकज रावत, हिमांशु और सूरज राणा को हिरासत में लिया है, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है."- चंद्रभान अधिकारी, पटेलनगर कोतवाली प्रभारी

ये भी पढ़ें-