ETV Bharat / state

चेन पुलिंग कर युवती को ट्रेन से उतारा, फिर 4 से अधिक दरिंदों ने किया दुष्कर्म.. हिरासत में 10 संदिग्ध

गया में ट्रेन से उतरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. चेन पुलिंग कर उतारने के बाद वारदात को अंजाम दिया. पढ़ें-

Girl Molested in Gaya
गया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 3, 2026 at 11:57 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया-पटना रेल खंड के बेला और नेयामतपुर स्टेशन के बीच बेलागंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. ट्रेन से उतरते ही आधा दर्जन युवकों ने युवती को पकड़कर हैवानियत की. पुलिस ने अब तक 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

ट्रेन से उतरते ही हुई वारदात: युवती जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और गया अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी. जहानाबाद स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी युवती के साथ जानबूझकर चेन पुलिंग की गई. अनजाने में वह बेला-नेयामतपुर स्टेशन के बीच उतर गई, जहां घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे पकड़ लिया.

युवकों की शातिराना प्लानिंग: पुलिस के अनुसार अपराधियों ने पहले से प्लानिंग कर चेन पुलिंग की और युवती को ट्रेन से उतरवाया. उतरते ही चार से अधिक लोगों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है.

पीड़िता ने दी सूचना: घटना के बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी. बेलागंज थाना की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं.

Girl Molested in Gaya
ट्रेन से उतरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (ETV Bharat)

हिरासत में 10 संदिग्ध : पुलिस की तेज कार्रवाई में अब तक 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस के अनुसार 6 से अधिक लोग इस कांड में सीधे शामिल बताए जा रहे हैं.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?: बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द पूरी कर ली जाएगी. कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. इलाके में छानबीन तेज कर दी गई है. पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क है.

"इस तरह की घटना सामने आई है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्त में होंगे. अग्रतर कार्रवाई हो रही है. मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है."-मनोज कुमार पांडे, बेलागंज थानाध्यक्ष

ये भी पढ़ें-

3 बच्चों के बाप ने 8 साल की बच्ची के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, गांव में तनाव

नालंदा में स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर युवती से दुष्कर्म, मुखिया पुत्र गिरफ्तार