ETV Bharat / state

युवती के अपहरण का मामला: कुरुक्षेत्र पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया रेस्क्यू, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित

कुरुक्षेत्र पुलिस ने शाहबाद से अपहरण हुई युवती का 24 घंटे के अंदर रेस्क्यू किया. आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित.

Girl kidnapped case in Kurukshetra
Girl kidnapped case in Kurukshetra (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 28, 2026 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: शाहबाद से अपहरण हुई युवती का कुरुक्षेत्र पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रेस्क्यू किया. परिजनों के मुताबिक बड़े कबीले के लोग युवती को उठाकर पंजाब के होशियारपुर ले गए थे. पहले युवती के लापता होने की खबर सामने आई थी, लेकिन परिजनों ने 19 वर्षीय युवती के अपहरण की बात कही थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती बहन के बेटे के साथ आलू उठाने गई थी. वहीं से 5 लोग उसका अपहरण कर ले गए.

शाहबाद से अपहरण हुई लड़की का रेस्क्यू: परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर युवती और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी. कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से युवती का रेस्क्यू किया है.

युवती के अपहरण का मामला: कुरुक्षेत्र पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया रेस्क्यू (Etv Bharat)

कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब से किया रेस्क्यू: पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि "कल शाम को युवती के परिजनों ने आशंका जताई थी कि बड़े कबीले के लोग छोटे कबीले की लड़कियों को उठाकर ले जाते हैं और बड़े कबीले के लड़कों के साथ शादी कर देते हैं. इसी को आधार बनाकर कुरुक्षेत्र एसपी के दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पंजाब के होशियारपुर पहुंची. जहां युवती एक कमरे में बंद मिली. पुलिस को देख वहां मौजूद लोग भागने में कामयाब रहे.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस: फिलहाल पुलिस ने युवती को रेस्क्यू कर लिया है. जिसका मेडिकल कर कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं. हालांकि इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को पड़कर मामले में और भी कुछ खुलासा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- करनाल में घर के बाहर बैठे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें- सोनीपत में शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग पर आरोप, 2 करोड़ की मांगी थी फिरौती