ETV Bharat / state

मुझे किडनैप कर किया गया गैंगरेप.., पुलिस की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का मामला. मां की डांट से बचने के लिए युवती गढ़ी गैगरेप की कहानी. लड़की का प्रेमी गिरफ्तार.

GIRL FABRICATES GANG RAPE STORY
पुलिस ने लड़की के प्रेमी को किया गिरफ्तार (Getty image)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 29, 2026 at 12:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती कोचिंग जाने के लिए घर से निकली लेकिन कोचिंग नहीं पहुंची. बहुत देर बाद घर पहुंचने पर उसने परिजनों को बताया कि उसका अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है. यह सुनकर परिजन उसे थाने लेकर गए. लेकिन पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले में लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का मामला, लड़की के प्रेमी को किया गिरफ्तार

पूरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा अपने घर वालों से यह कहकर निकली थी कि वह कोचिंग सेंटर जा रही है. लेकिन कोचिंग जाने के बजाए वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ किसी होटल में गई. वहां काफी लेट होने पर घर पहुंचकर मां की डांट से बचने के लिए उसने परिजनों को यह जानकारी दी कि वह जब घर से निकली तो अचानक उसका अपहरण कर लिया गया.

GIRL FABRICATES GANG RAPE STORY
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (ETV Bharat)

सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. परिजनों को जैसे ही उसने ये बताया घरवाले उसे सबसे पहले शिप्रा थाना लेकर पहुंचे. शिप्रा पुलिस ने तिलक नगर पुलिस से संपर्क किया. तिलक नगर पुलिस सक्रिय हुई और पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू की. इस दौरान पुलिस के हाथ लड़की का प्रेमी अंश लगा. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया.

युवती ने पूछताछ में बताया कि मां की डांट से बचने के लिए उसने गढ़ी थी फर्जी कहानी

जिसके बाद युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मां की डांट से बचने के लिए उसने यह फर्जी कहानी गढ़ी थी. घटना को सही बताने के लिए उसने अपने शरीर पर कुछ चोट के निशान भी बना लिए थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को ही हिरासत में ले लिया गया है.

वहीं मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि हमने मामले में प्रारंभिक तौर पर काफी बारीकी से जांच की. जांच में पूरा घटनाक्रम फर्जी निकला. मामले में लड़की के प्रेमी को ही आरोपी बनाया गया है और जांच की जा रही है.