ETV Bharat / state

सिरसा में बच्ची का अपहरण और मर्डर केस, परिजनों ने तीन दिन बाद किया अंतिम संस्कार, सीएम से परिजन करेंगे मुलाकात

Girl Child Murder Case In Sirsa: अपहरण और हत्या के केस में परिजनों ने तीन दिन बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया.

Girl Child Murder Case In Sirsa
Girl Child Murder Case In Sirsa (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 20, 2025 at 10:18 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरसा: अपहरण और मर्डर मामले के तीन दिन बाद परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया है. शुक्रवार को कमेटी की मांग पर सीएम नायब सिंह सैनी ने परिजनों से बात की. डबवाली एसडीएम अर्पित सिंघल ने अपने फोन से वीडियो कॉल कर सीएम नायब सिंह की बच्ची के परिजनों से बात करवाई. परिजनों ने सीएम के समक्ष कुछ मांगे रखी, जिन पर सहमति बनी. इस पर बच्ची के परिजन भी शव का अंतिम संस्कार करवाने को सहमत हो गए.

सिरसा में तीन दिन बाद बच्ची का अंतिम संस्कार: धरना कमेटी के सदस्य ने बताया कि " फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले, आर्थिक मदद करने, परिवार के सदस्य को नौकरी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को सरकार ने मान लिया है." जिसके बाद सभी ने सर्वसम्मति से बच्ची के अंतिम संस्कार करने का फैसला किया गया. धरना कमेटी के सदस्यों ने बताया, सीएम के ओएसडी ने हमें ये न्याय दिलाने का पूरा आश्वासन दिया है. ऐसे में परिजनों ने धरना खत्म कर दिया और बच्ची के शव को मिट्टी दे दी गई.

सिरसा में बच्ची का अपहरण और मर्डर केस (Etv Bharat)

सरकार ने मानी किसानों की मांगें: सरकार की तरफ से कहा कि बच्ची का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा. इसके अलावा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. हर संभव आर्थिक मदद की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकार की तरफ से कहा गया कि 6 महीने में मामला सॉल्व हो जाएगा. इसके अलावा सीएम नायब सैनी ने बच्ची के परिजनों को मुलाकात के लिए 22 तारीख को सीएम आवास पर बुलाया है.

सीएम नायब सैनी से मुलाकात करेंगे परिजन: कमेटी के सदस्य और बच्ची के मां-बाप सीएम से मिलेंगे. एसडीएम खुद इस कमेटी को सीएम नायब सैनी के पास लेकर जाएंगे. परिजनों ने बताया कि उनकी मांग है कि बच्ची के नाम पर गांव में स्मारक बने. वहीं इस मुद्दे पर जांच अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि "किसी भी संलिप्त अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस हर एंगल से जांच करेगी. फिलहाल आरोपी 4 दिन की रिमांड पर है. सभी सबूत और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं."

ये भी पढ़ें- सिरसा के डबवाली में मासूम बच्ची के मर्डर से आगबबूला लोग, अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

ये भी पढ़ें- सिरसा डबल मर्डर केस: शव लेकर थाने पहुंचा युवक, बोला- "साहब! मैंने अपनी मां और उसके प्रेमी को मार दिया..."