ETV Bharat / state

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं, गिरिडीह पुलिस की सख्त चेतावनी

नए साल का जश्न शुरू हो चुका है. इसे लेकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर पुलिस सख्त हो गई है.

giridih-police-alert-on-those-drinking-alcohol-in-public-places-on-new-year
मधुबन में वाहनों को पार्क करते डुमरी एसडीपीओ (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 1, 2026 at 10:42 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: नया साल प्रवेश कर चुका है और सभी अपने-अपने तरीके से खुशियां बांटने में जुटे हैं. कइयों ने पिकनिक की तैयारी की है. पिकनिक स्थलों पर पहुंचने लगे हैं. वहीं, शराब के कई शौकीनों ने भी भरपूर तैयारी कर रखी है. कई ने पिकनिक स्थलों पर जाकर शराब की चुस्कियों लेने के लिए बोतल की खरीदारी कर ली है. लेकिन इस बार पुलिस ने सार्वजनिक स्थल, पिकनिक स्पॉट पर शराब का सेवन करने वालों से सख्ती बरतने का निर्णय लिया है. इसे लेकर जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार ने सख्त आदेश भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिया है.

जानकारी देते गिरिडीह एसपी (ETV BHARAT)

पिकनिक स्पॉट पर जगह-जगह जांच

एसपी के आदेश के बाद महत्वपूर्ण पिकनिक स्थानों पर बैनर टांगा गया है, जिसमें साफ तौर पर शराब लेकर नहीं आने और इसका सेवन नहीं करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जांच की जा रही है. वहीं, ब्रेथ एनालाइजर का भी उपयोग किया जा रहा है.

giridih-police-alert-on-those-drinking-alcohol-in-public-places-on-new-year
पिकनिक स्पॉट पर चेतावनी का बैनर लगाते पुलिस (ETV BHARAT)

ढाबों की भी जांच

पुलिस ने ढाबों पर भी विशेष नजर रखी है. 31 दिसंबर - एक जनवरी की रात 12 बजे के बाद एसपी खुद ही नेशनल हाइवे के कई ढाबों पर पहुंचे और दुकानदारों को निर्देश देते हुए जांच की. जांच के बाद ईटीवी भारत से विशेष बातचीत में एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि पिकनिक स्पॉट खासकर खंडोली और वाटरफॉल में पर्याप्त संख्या में बलों को प्रतिनियुक्त किया गया, जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल हैं.

इसके साथ-साथ इन दोनों स्थानों पर समिति के सदस्य की भी तैनाती की गई है. झरना के पास चेतावनी का बोर्ड लगाया गया है. जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी के नंबर को डिस्प्ले किया गया है. पिकनिक स्पॉट पर शराब लेकर लोग नहीं जा सके तो इसके लिए चेकिंग पॉइंट बनाया गया है. जहां पदाधिकारी के साथ जवान की तैनाती की गई है.

giridih-police-alert-on-those-drinking-alcohol-in-public-places-on-new-year
वाटरफॉल में स्थानीय समिति के साथ इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो (ETV BHARAT)

सुरक्षित रहेंगे लोग

एसपी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब नहीं पीने से रेस ड्राइविंग कम होगी, दुर्घटना की संभावना भी घटेगी. उन्होंने कहा कि सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा गया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों पर कार्रवाई करें ताकि आमलोगों का जीवन सुरक्षित रहे.

giridih-police-alert-on-those-drinking-alcohol-in-public-places-on-new-year
ढाबों की जांच करते एसपी (ETV BHARAT)

डीजे की भी एंट्री नहीं

इधर, पिकनिक स्पॉट पर डीजे की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है. जगह-जगह चेतावनी का बोर्ड भी लगाया गया है. पदाधिकारी साफ कहते हैं कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर यह कदम उठाया गया है.

ये भी पढ़ें: नए साल के जश्न को लेकर गिरिडीह पुलिस सतर्क, जेल से निकले अपराधियों पर रहेगी खास नजर

गिरिडीह में देर रात तक पुलिस करती रही माइकिंग, लोगों को किया गया अलर्ट

सफलता से भरा रहा गिरिडीह पुलिस के लिए वर्ष 2025, 1025 अभियुक्त गए जेल, नक्सलियों को भी तगड़ी चोट