ETV Bharat / state

खाड़ी देश में चल रहा है 'युद्ध', डरा हुआ है गिरिडीह का कई परिवार

खाड़ी देश में युद्ध के बाद से गिरिडीह में कई परिवार डरे हुए हैं.

war in Gulf countries
युएई में फंसे लोगों के परिजन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 3:31 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 7:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: खाड़ी देश में लगातार युद्ध जारी है. बमबाजी हो रही है. नुकसान हो रहा है, कइयों की जान चली गई है. इन सबों के बीच गिरिडीह के अलग-अलग प्रखंड में रहने वाले वैसे लोग डरे हुए हैं, जिनके घरवाले रोजगार के लिए खाड़ी देश के अलग-अलग स्थानों पर रह रहे हैं.

गिरिडीह शहर से भी दो भाई पिछले कुछेक साल से आबूधाबी और दुबई में हैं. शहर के वार्ड नंबर 16 अंतर्गत आजाद नगर के रहने वाले सन्नी और उनका भाई शम्मी भी खाड़ी देश में हैं. सन्नी आबूधाबी में हैं तो शम्मी दुबई में. सन्नी अकाउंट का काम देखते हैं तो शम्मी बैंक में हैं. युद्ध के बाद से दोनों के घरवाले डरे सहमे हैं. हर वक्त बैचैन रह रहे हैं. इस बीच ईटीवी भारत संवाददाता दोनों भाई के घर पहुंचे और इनसे बात की.

जानकारी देते संवाददाता अमरनाथ सिन्हा (Etv Bharat)

शिक्षा ऋण का दबाव उस पर रोजगार का अभाव

सन्नी और शम्मी के पिता अंसार अहमद बताते हैं कि उनके दोनों बेटे बाहर में काम करते हैं. अभी जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से डर बना रहता है. हर वक्त एक ही चिंता रहती है कि दोनों सुरक्षित हो. इन दोनों के अलावा खाड़ी देश में रहने वाले भारत के सभी लोग सुरक्षित रहे और सभी को वापस वतन लाने की व्यवस्था की जाए.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार केंद्र की हो या राज्य की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि बच्चों को रोजगार देश में ही मिल जाए. वे अपने बच्चों को विदेश नहीं भेजते लेकिन शिक्षा ऋण के दबाव के कारण विदेश भेजना पड़ा. दोनों की अम्मी सलेहा परवीन कहती हैं कि डर बहुत लगता है लेकिन हमें और मेरे दोनों बेटों को यूएई के साथ देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है.

धीरे-धीरे बिगड़ेंगे हालात

इन सबों के बीच वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संवाददाता अमरनाथ सिन्हा ने आबूधाबी में रह रहे सन्नी ऊर्फ इरशाद से बात की. सन्नी ने कहा कि अभी तो सब ठीक ठाक चल रहा है लेकिन यही स्थिति रहेगी, यह कहा नहीं जा सकता. उन्हें तो यहां के साथ-साथ भारत की नरेंद्र मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है.

दुआ मांगता अजलन (Etv Bharat)

मांगी जा रही है दुआ

दूसरी तरफ खाड़ी में फंसे अपने दोनों मामा सन्नी और शम्मी के साथ देश के अन्य लोगों की सलामती की दुआ मांगने में भांजा अजलन जुटा हुआ है. अजलन हर रात को खुदा से दुआ मांग रहा है कि खाड़ी में फंसे भारत के सभी नागरिक सुरक्षित घर वापस आए.

यह भी पढ़ें:

मिडिल ईस्ट में फंसे झारखंड के लोग हैं सुरक्षित, मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

प्रवासी श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन और मुआवजे का मामला, जयराम महतो के सवाल पर मंत्री का जवाब, राशि बढ़ाने के लिए सीएम से होगी बात

शव लेने से इंकार के बाद डुमरी अनुमंडल में धरना देंगे मृतक विजय के परिजन, सऊदी में हुई थी मौत

Last Updated : March 2, 2026 at 7:48 PM IST