ETV Bharat / state

CBI दफ्तर पहुंचा समर्थ का भाई सिद्धार्थ, मां और भाई के लिए लेकर गया सामान

ट्विशा मामले में CBI दफ्तर पहुंचा गिरिबाला सिंह का बड़ा बेटा, मां और भाई के लिए लेकर गया सामान, 2 जून को खत्म होगी रिमांड.

SIDDHARTHA SINGH REACHED CBI OFFICE
CBI दफ्तर पहुंचा समर्थ का भाई सिद्धार्थ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 31, 2026 at 2:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में आरोपी समर्थ सिंह का भाई सिद्धार्थ CBI कार्यालय पहुंचा. सिद्धार्थ अपने साथ कपड़े और कुछ जरूरी सामान लेकर आया था. बताया जा रहा है कि यह सामान सीबीआई की हिरासत में मौजूद समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह के लिए लाया गया है. हलांकि सामान क्या था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

CBI कर रही समर्थ और गिरिबाला से पूछताछ

ट्विशा शर्मा मामले में CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. दोनों आरोपी फिलहाल CBI रिमांड पर हैं और एजेंसी उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर लगातार सवाल-जवाब कर रही है. अदालत द्वारा दी गई रिमांड की अवधि 2 जून को पूरी होगी. जिसके बाद दोनों आरोपियों को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा.

CBI INTERROGATE GIRIBALA SAMARTH
सीबीआई ऑफिस (ETV Bharat)

भाई और मां से मिलने पहुंचा समर्थ का भाई

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई जांच के दौरान घटनास्थल के रीक्रिएशन, डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल, कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच और आरोपियों के बयानों का मिलान कर रही है. एजेंसी यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना वाली रात घर के भीतर क्या हुआ था? इसी को लेकर आगे जांच बढ़ रही है. इस बीच समर्थ के भाई सिद्धार्थ के CBI दफ्तर पहुंचने को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, लेकिन उसके कार्यालय पहुंचने से यह स्पष्ट है कि परिवार की ओर से आरोपियों तक आवश्यक सामान पहुंचाया जा रहा है.

BHOPAL TWISHA SHARMA DEATH CASE
ट्विशा शर्मा (ETV Bharat)

2 जून को खत्म होगी समर्थ और गिरिबाला की रिमांड

अब सबकी निगाहें 2 जून पर टिकी हैं, जब CBI अदालत के सामने अपनी जांच की प्रगति रखेगी. यह स्पष्ट हो सकेगा कि एजेंसी आगे और रिमांड मांगेगी या फिर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करेगी. ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच फिलहाल निर्णायक मोड़ पर मानी जा रही है और हर नए घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है.