ETV Bharat / state

मेरठ के पास दिल्ली- देहरादून हाईवे पर मिला गाजियाबाद के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी में नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

मेरठ में मिला गाजियाबाद के युवक का शव
मेरठ में मिला गाजियाबाद के युवक का शव (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 5, 2026 at 4:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ/ वाराणसी: दिल्ली- देहरादून हाईवे के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मेरठ के दौराला इलाके में शव मिला है. वहीं वाराणसी में भी नहर किनारे एक युवक का शव मिला है. मेरठ और वाराणसी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मेरठ में मिला गाजियाबाद के युवक का शव: मेरठ- रुड़की हाईवे के किनारे गाजियाबाद के लोनी देहात में रहने वाले दीपक जोशी का शव मिला. शव पर चोट के निशान मिले हैं. इसी वजह से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या कहीं और कर शव को हाईवे के किनारे फेंका गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है. शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ दौराला भी मौके पर पहुंचे.

मेरठ में मिला गाजियाबाद के युवक का शव (Video Credit: ETV Bharat)

जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है. परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि, कहीं कोई किसी तरह का किसी के साथ विवाद तो नहीं था. अलग-अलग टीम लगाई गई है. कोशिश है कि, जल्द ही मामले सच्चाई सामने आ सके.-शिव ठाकुर,सीओ दौराला

वाराणसी में नहर किनारे मिला शव: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड स्थित बिहड़ा गांव के नहर किनारे 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान गौर गांव निवासी जग्गू पुत्र नंदा के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, जग्गू शनिवार को बिहड़ा गांव स्थित अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। रविवार को उसका शव नहर किनारे मिला.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.- वीर सिंह, एसीपी, राजातालाब

हत्या की आशंका: परिजनों का आरोप है कि जग्गू के सिर और पीठ पर गंभीर चोट के निशान और हाथ टूटे हुए थे. पीड़ित परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. जग्गू ने छह माह पहले बिहड़ा गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था. इस शादी से युवती के परिजन नाराज थे. यह जग्गू की दूसरी शादी थी. पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था.

यह भी पढ़ें: मेरठ : ठेकेदार एसोसिएशन की पार्षदों को दो टूक- 'झूठे आरोप लगाए तो वार्डों में ठप कर देंगे विकास कार्य'

यह भी पढ़ें: वाराणसी पुलिस ने शुरू किया म्यूल स्ट्राइक अभियान; साइबर फ्रॉड का नया तरीका कितना खतरनाक