ETV Bharat / state

घाघरा नदी में नहाने गए 5 दोस्त डूबे, एक की मौत, दो की तलाश जारी

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है

डूबने से एक की मौत
डूबने से एक की मौत (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 28, 2026 at 9:13 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बहराइच: जिले के महसी इलाके में स्थित घाघरा नदी में नहाने गए पांच दोस्त डूब गए. दो युवकों को ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए. सूचना पर पहुंची पुलिस व रेस्क्यू टीम द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया है. वहीं दो की तलाश जारी है. घटना की सूचना पाते ही मौके पर जिले के आलाधिकारियों भी पहुंच गए. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, हरदी थाना क्षेत्र इलाके के कोड़वा मंसूर गांव स्थित घाघरा नदी के पास घूमने गए पांच दोस्त नदी में नहाने लगे. इस दौरान वह सभी गहरे पानी में चले गए, जिससे वह डूबने लगे. मौके पर चीख पुकार मच गई. पास में मौजूद ग्रामीणों द्वारा बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र राकेश सिंह व कोतवाली देहात के सरस्वती नगर के रहने वाले 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र बाबू जायसवाल को बचा लिया.

कोतवाली देहात इलाके के सरस्वती नगर के ही 22 वर्षीय गोलू जायसवाल पुत्र नन्हे व 21 वर्षीय सूरज पुत्र शिवकुमार व दहाव निवासी 25 वर्षीय मोहित यादव पुत्र राजमल नदी के गहरे पानी में डूब गए. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मियों व एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया, जिसमें रेस्क्यू टीम द्वारा घाघरा नदी से एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान गोलू जायसवाल के रूप में हुई.

दुर्गा प्रसाद तिवारी एसपी ग्रामीण (Video Credit: ETV Bharat)

घटना की सूचना पाते ही मौके पर जिले के आलाधिकारी भी पहुंच गए. हरदी थाने के प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पूरी टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर रही है.

एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि घाघरा नदी में तीन युवक और बौंडी थाने के दो युवक नहाने आए थे. ​नहाते समय सभी युवक नदी की धार में ज्यादा अंदर चले गए, जिससे डूबने लगे. दो लोगों को स्थानीय लोग मौके पर बचा लिया. शेष तीन युवक उसमें डूब गए.
​सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम और इसमें स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर आ गई.

रेस्क्यू समय एक डेड बॉडी मिली. बाकी दो की तलाश की जा रही है, जो डेड बॉडी मिली हुई है. उसको पोस्टमार्टम और पंचायतनामा के लिए भेज दिया गया है. ​मौके पर वर्तमान में हमारी रेस्क्यू टीमें लगातार लगी हुई हैं. शेष दो की तलाश जारी है.

यह भी पढें: बहराइच में बाघ का आतंक: कतर्नियाघाट के अमृतपुर गांव में घास काटने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट

यह भी पढें: बहराइच में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई; 10 हजार रुपये रिश्वत लेते डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई घटना