ETV Bharat / state

मुजफ्फरनगर में धारदार हथियार से गुप्तांग पर हमला; युवक अस्पताल में भर्ती, दो हिरासत में

क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 1, 2026 at 9:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरनगर : चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अकबरगढ़ में कुछ लोगों पर एक युवक के गुप्तांग पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाने का आरोप लगा है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़ित से तहरीर प्राप्त की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को थाना चरथावल पुलिस को सूचना मिली थी कि अकबरगढ़ निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने चोट पहुंचाकर घायल कर दिया है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.


घटना के संबंध में पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर अलग-अलग तरह के आरोप और चर्चाएं सामने आ रही हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की वास्तविक स्थिति पीड़ित की तहरीर और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर में हैवानियत; लूटपाट के बाद युवक का हाथ-पैर और गुप्तांग को तार से बांध कर खेत में फेंका, जलाने की कोशिश की