बिहार के सोनडाहा जंगल में छिपाए गए IED बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
सुरक्षाबलों ने बिहार के नक्सल इलाके से IED और पाइप बम बरामद किया है, नक्सलियों ने विस्फोटक को जंगल में छिपाकर रखा था.

Published : February 24, 2026 at 9:58 AM IST
गया: बिहार के गया जी में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने स्टील कंटेनर में रखा शक्तिशाली आईईडी, पाइप बम बरामद किया है. नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से विस्फोटक सामग्री को इकट्ठा किया जा रहा था.
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : बिहार में गयाजी के पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबल समय-समय पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाते है. इसी क्रम में लुटुआ थाना अंतर्गत सोनडाहा के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चला. इस दौरान नक्सलियों के एक गुप्त ठिकाने की पहचान की गई. गुप्त ठिकाने को जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में बनाया गया था. यहां सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की तो आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री मिले.
शक्तिशाली IEED, पाइप बम, कारतूस बरामद : सुरक्षाबलों के मुताबिक, यह कार्रवाई सीआरपीएफ 47 वीं बटालियन के द्वारा की गई. सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन के सर्च ऑपरेशन में गया के नक्सल प्रभावित रहे लुटुआ थाना अंतर्गत सोनडाहा के इलाके के चिन्हित स्थान से स्टील कंटेनर में रहा ढाई किलोग्राम का शक्तिशाली आईईडी, तीन पाइप बम, जिंदा कारतूस, बैटरी, तार, गैस लाइटर, नक्सली वर्दी, दवाइयां, कंबल और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री की बरामदगी की गई है.

आईईडी के डिफ्यूज का लाइव वीडियो : वहीं, विस्फोटक की बरामदगी के बाद उसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया. सीआरपीएफ के बम निरोधक टीन ने जब शक्तिशाली आईईडी को डिफ्यूज किया तो पूरा इलाका तेज आवाज से गूंज उठा. स्टील कंटेनर में रहे आईईडी के डिफ्यूज का लाइव वीडियो भी सामने आया है.

''सीआरपीएफ 47 में बटालियन के द्वारा चलाई गई विशेष ऑपरेशन में ढाई किलो का आईईडी, तीन पाइप बम, जिंदा कारतूस आदि की बरामदगी की गई है. नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मंशा से इसे इकट्ठा किया था. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है.'' - राजेश कुमार मौर्य, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ 47 वीं बटालियन

2 दिन पहले भी टीम ने बरामद किया था विस्फोटक: गया के नक्सली इलाके में 2 दिन पहले ही डुमरिया के लडुईया पहाड़ से विस्फोटक बनाने का जखीरा सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया था. ऐसे में सुरक्षा बल अलर्ट है, सुरक्षाबल लगातार इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर रही है, जिससे नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सकें.
ये भी पढ़ें-
जमुई में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, AK-47 के 49 जिंदा कारतूस बरामद
बिहार में STF पर जानलेवा हमला, कुख्यात आरोपी को पकड़ने गई टीम से छीना हथियार, कई जवान घायल

