ETV Bharat / state

बम विस्फोट कर टावर को उड़ाने वाला कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 11 सालों से चल रहा था फरार

11 साल बाद कुख्यात नक्सली मनोहर भुईयां गिरफ्तार हो गया है. उस पर गया में टावर को बम से उड़ाने का आरोप है. पढ़ें..

Gaya police
गया में नक्सली मनोहर भुईयां गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 25, 2025 at 8:47 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया में एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. गयाजी में एयरटेल के टावर को बम विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने वाले नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. यह पिछले 11 सालों से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

एयरटेल का टावर किया था क्षतिग्रस्त: इस तरह की सूचना मिलने के बाद गया एसएसपी कांतेश मिश्रा ने एसएसबी और पुलिस को मिलाकर विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम में एसएसबी के अलावे डुमरिया थाना की पुलिस और अन्य को शामिल किया गया. सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की टीम ने मैगरा थाना अंतर्गत चटकपुर गांव के इलाके में छापेमारी की.

लंबे समय से फरार था मास्टरमाइंड: वहीं, सुरक्षाबलों की टीम को देखकर कुख्यात नक्सली मनोहर भुईयां उर्फ शंकर भुईयां भागने की कोशिश करने लगा लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार नक्सली मैगरा थाना के चटकपुर का ही रहने वाला है.

2014 में दिया था घटना को अंजाम: असल में 27 मार्च 2014 को गया के डुमरिया थाना अंतर्गत डुमरिया बाजार स्थित एयरटेल टावर को नक्सलियों ने बम विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस मामले को लेकर डुमरिया थाना में कांड संख्या 14/14 दर्ज की गई थी. इस बड़ी घटना के बाद सुरक्षा बलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई चली थी, जिसके बाद कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन एयरटेल टावर को क्षतिग्रस्त करने का मास्टरमाइंड कुख्यात नक्सली मनोहर भुईया उर्फ शंकर भुईयां फरार चल रहा था.

11 वर्षों के बाद धराया नक्सली: एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि 11 वर्षों के बाद कुख्यात नक्सली मनोहर भुईया उर्फ शंकर भुईया की गिरफ्तारी करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है. एयरटेल टावर उड़ाने की घटना में जहां कई नक्सलियों की पूर्व में गिरफ्तारी हुई है. वहीं, 9 नक्सलियों ने कोर्ट में सरेंडर भी किया है. फिलहाल कुख्यात नक्सली मनोहर भुईया उर्फ शंकर भुईया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम उससे पूछताछ के आधार पर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

"वर्ष 2014 में डुमरिया थाना क्षेत्र में एयरटेल के टावर को बम विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने की घटना हुई थी. इस मामले में पूर्व में कई नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, कई ने सरेंडर किया है. इस घटना में संलिप्त 11 साल से फरार मनोहर भुईया उर्फ शंकर भुईया की गिरफ्तारी अब हुई है. यह काफी कुख्यात नक्सली बताया जाता है. अग्रतर कार्रवाई जारी है."- कांतेश मिश्रा, एसएसपी, गया

ये भी पढ़ें:

बिहार में कुख्यात नक्सली उत्तम राम गिरफ्तार, 16 साल बाद पुलिस को मिली सफलता

बिहार में 50 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार, दो हत्याओं का मास्टरमाइंड था टॉप-10 कुख्यात अपराधी

बिहार में 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार गिरफ्तार, गया के टॉप-10 अपराधियों में है शुमार

बिहार में ESI गिरफ्तार, गाड़ियों को रोककर करता था वसूली