ETV Bharat / state

गया में कहां-कहां दौड़ेगी मेट्रो, एक क्लिक में जानें 28 स्टेशनों के नाम

गयाजी मेट्रो स्टेशन के सर्वे रिपोर्ट में 28 स्टेशन, एक इंटरचेंज स्टेशन और दो सर्विस स्टेशन होंगे. गयाजी में मेट्रो के दो रूट लाइन होंगे.

Gaya Metro
गयाजी में मेट्रो का सर्वे पूरा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 2, 2026 at 7:46 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गयाजी में नया साल 2026 में मेट्रो निर्माण के कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे. पहले चरण के सर्वे के बाद लगभग रूट भी फाइनल हो गया है. गयाजी में मेट्रो के दो कॉरिडोर होंगे, जो शहर के प्रमुख बड़े इलाकों को जोड़ेगा.

गयाजी में 36 किलोमीटर तक मेट्रो: गयाजी में पहले चरण में मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत जो कार्य होने हैं उसके अंतर्गत गयाजी में 36 किलोमीटर तक मेट्रो दौड़ेगी. 36 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट में पहला नॉर्थ साउथ कॉरिडोर होगा, जिसकी लंबाई 22.7 किलोमीटर होगी, जबकि दूसरे की लंबाई 13.48 किलोमीटर होगी.

ग्राउंड रिपोर्ट (ETV Bharat)

दोनों धार्मिक कॉरिडोर से जुड़ेगी मेट्रो: 36 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट में बिहार के दो बड़े और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सीधे तौर पर जुड़ेंगे. 36 किमी लंबे प्रोजेक्ट में मेट्रो की शुरुआत आईआईएम बोधगया से होगी, जो सीधे तौर पर पहले स्टेशन के तौर पर दोमुहान पहुंचेगी.

कहां-कहां से गुजरेगी मेट्रो: यहां से महाबोधि मंदिर लगभग 1.5 किमी दूरी पर है, यहीं से सीधे ऑटो टोटो रिक्शा महाबोधि मंदिर के लिए जाते हैं. दोमुहान से आगे बढ़कर टेकूना फार्म मोड, फिर गयाजी एयरपोर्ट और वहां से पहाड़पुर ओटीए गयाजी के पास अगला स्टेशन होगा.

यहां से दूसरे लाइन की मेट्रो शुरू होगी, जो सीधे बिपार्ड, बाईपास होते हुए मानपुर पहुंचेगी,पहाड़पुर ही इंटर चेंज स्टेशन होगा. नॉर्थ साउथ कॉरिडोर सीधे सीकरीया मोड होते हुए शहर में प्रवेश करते हुए मेट्रो का रूट आगे बढ़ेगा.

Gaya Metro
गयाजी में 36 किलोमीटर तक मेट्रो (ETV Bharat)

इंटरचेंज से विष्णु पद मंदिर कॉरिडोर जुड़ेगा: पहाड़पुर के इंटरचेंज स्टेशन से एक लाइन बिपार्ड, बाईपास होते हुए मानपुर के लखनपुर तक जाएगी. इसी लाइन पर बाईपास के करीब विष्णु पद कॉरिडोर से मेट्रो कॉरिडोर जुड़ेगा, जिससे पितृपक्ष मेला समेत अन्य दिनों में पिंडदानियों श्रद्धालुओं को मंदिर आने में आसानी होगी.

मंदिर की दूरी पैदल ही होगी तय: वे सीधे तौर पर विष्णुपद मंदिर जाएंगे. बाईपास पुल के करीब से ही विष्णु पद कॉरिडोर की सड़क घाट होते हुए जाएगी. यहां बाईपास मेट्रो स्टेशन से मंदिर वॉकिंग रास्ता हो सकता है.

28 मेट्रो स्टेशन: पहला नॉर्थ साउथ कॉरिडोर 22.60 किलोमीटर पर आधारित होगा. इस रूट पर कुल 18 मेट्रो स्टेशन होंगे, जिसके इंटरचेंज स्टेशन भी शामिल है, आईआईएम बोधगया के करीब पहला स्टेशन होगा, जबकि ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर की लंबाई 13.48 किलोमीटर होगी.

ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में 10 मेट्रो: इस रूट पर कुल 10 मेट्रो स्टेशन होना लगभग तय है. सर्वे का कार्य राइट्स कंपनी के द्वारा किया गया था. राइट्स और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किए गए सर्वे और फिर जनप्रतिनिधियों और लोगों द्वारा दिए गए सुझावों के बाद स्टेशन की रिपोर्ट तैयार की गई है.

Gaya Metro
मेट्रो स्टेशन के सर्वे रिपोर्ट में 28 स्टेशन (ETV Bharat)

यहां होगा सर्विस स्टेशन: मेट्रो कॉरिडोर 1 में आईआईएम के पास 28 हेक्टेयर में सर्विस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है. 22. 60 किलोमीटर लंबाई का यह कॉरिडोर आईएम से शुरू होगा. इसके बाद टेकूना मोड, गया एयरपोर्ट , डोभी गया रोड में पहाड़पुर मोड़ के पास, सिकरिया मोड़ , गया कॉलेज, गांधी मैदान जयप्रकाश झरना के पास स्टेशन होंगे.

यहां से आगे बढ़ते हुए रेलवे कॉलोनी रेलवे सिनेमा, गया रेलवे स्टेशन, बागेश्वरी कॉलोनी, छोटकी नवादा कंडी होते हुए सन सिटी चालाकंद तक मेट्रो जाएगी. लगभग तय है कि इन स्थानों के करीब ही मेट्रो स्टेशन बनेंगे, हालांकि इस कोरिडोर को आगे बढ़ाकर बेलागंज तक किए जाने की भी मांग हो रही है.

कॉरिडोर 2 में होंगे 10 स्टेशन: गया जी मेट्रो कॉरिडोर 2 में पहाड़पुर इंटरचेंज स्टेशन से शुरू होगी. पहाड़पुर के बाद ब्रह्मावण , कोड़िहरा, नौली,अशोक बिहार कालोनी, सुर हरि, सिद्धार्थपुरी कॉलोनी,रसलपुर और अंतिम स्टेशन लखनपुर होगा. अंतिम स्टेशन पर 12 हेक्टेयर में सर्विस स्टेशन भी बनाने का प्रस्ताव है. ये सर्वे 2025 में ही पूरा कर लिया गया था, हालांकि इन रूट चार्ट पर अंतिम मोहर लगनी बाकी है.

"इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इतना मालूम है कि पिछले साल ही सर्वे का काम पूरा करने के बाद रेलवे एजेंसी राइट्स ने फिजीबिलिटी रिपोर्ट, मोबिलिटी प्लान, ऑल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट भी नगर विकास को सौंप दी गई है. आगे के संबंध में जायजा लेंगे."-शशांक शुभंकर,जिला पदाधिकारी

ये भी पढ़ें

नया साल 2026: शहरों में कड़े सुरक्षा उपाय लागू होने से भारत हाई अलर्ट पर

बिहार में 'हाई अलर्ट', दिल्ली ब्लास्ट के बाद बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ी