ETV Bharat / state

रांची में भारी बारिश का असर, कांके डैम का फाटक फिर खोला गया, निचले इलाकों को किया गया अलर्ट

रांची में लगातार बारिश के कारण कांके डैम का जलस्तर बढ़ गया है. एहतियातन डैम का एक फाटक खोलना पड़ा. राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Kanke Dam
रांची का कांके डैम. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 1, 2026 at 5:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची में मानसून की अच्छी बारिश का असर दिखने लगा है. 1 सितंबर को लगातार हुई बारिश की वजह से रांची के कांके डैम का जलस्तर बढ़ गया है. इसकी वजह से इस सीजन में तीसरी बार डैम का फाटक खोला गया है. इससे पहले डैम के निचले इलाके के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. स्थानीय लोगों को पानी के बहाव वाले इलाके से दूर रहने की हिदायत दी गई है.

कांके डैम का फाटक 4 इंच खोला गया

कांके डैम के केमिस्ट विकास के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश की वजह से 31 अगस्त की रात 11:00 बजे डैम के एक फाटक को 4 इंच खोलना पड़ा है. उन्होंने कहा कि अगर लगातार बारिश होती रही तो एक और फाटक को खोला जा सकता है. उनके मुताबिक कांके डैम की क्षमता 28 फीट है. फिलहाल जलस्तर क्षमता से ऊपर पहुंच गया है. इस वजह से एक फाटक को 4 इंच खोला गया है. उन्होंने कहा कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो दूसरे गेट को भी खोला जा सकता है. इस सीजन में सबसे पहले 14 अगस्त को 6 इंच गेट खोला गया था.

रांची के कांके डैम का विहंगम दृश्य. (वीडियो-ईटीवी भारत)

राहत की बात है कि रांची में इस साल अच्छी बारिश हुई है. रांची में 1 जून से 1 सितंबर के बीच 823.9 मिमी बारिश सामान्य वर्षापात की श्रेणी में आती है, लेकिन इस दौरान रांची में 907.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा है. इसका असर कांके डैम पर दिख रहा है. इस डैम को रांची की लाइफ लाइन कहा जाता है. इस डैम से राजधानी की बड़ी आबादी को पाइप से पेयजल पहुंचाया जाता है.

इसके बावजूद कुछ निगेटिव वजहों से यह डैम अक्सर चर्चा में रहता है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण. इन सबके बीच अच्छी बात ये है कि कांके डैम में पर्याप्त पानी जमा हो चुका है. लिहाजा, अगले साल गर्मी के सीजन में राशनिंग की नौबत नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें-

रांची का कांके डैम, अब पानी नहीं दिखता है जलकुंभी का मैदान, नगर निगम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रांची सहित कई जिलों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश, खोलना पड़ा कांके डैम का फाटक, अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी

झारखंड में जून महीने में सामान्य से दोगुनी से ज्यादा बारिश, कांके डैम के खोलने पड़े गेट, जानें तीन प्रमुख डैम का हाल