आईपी एक्सटेंशन में कूड़े का ढेर: निगम ने बिना सूचना रद्द किया टेंडर, 119 सोसाइटियों के हजारों परिवार परेशान
पूर्वी दिल्ली की आईपी एक्सटेंशन इलाके में 119 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले हजारों परिवार कूड़े के निस्तारण को लेकर परेशान है.

Published : January 8, 2026 at 11:51 AM IST
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली की आईपी एक्सटेंशन इलाके में 119 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले हजारों परिवार कूड़े के निस्तारण को लेकर परेशान है. दरअसल दिल्ली नगर निगम ने इन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का टेंडर निरस्त कर दिया है, हैरान करने वाली बात यह है कि दिल्ली नगर निगम ने इस फैसले को बिना ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के सहमति से ले लिया और इसकी जानकारी भी इन्हीं नहीं दी. यहां तक की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई. अब इन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोग कूड़ा के निस्तारण को लेकर प्राइवेट लोगों पर आश्रित हो गए.
ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारी सुरेश बिंदल ने बताया कि 17 दिसंबर को कूड़ा उठाने वाली एजेंसी IPCA की तरफ से उन्हें पत्र मिला, जिसमें बताया गया कि दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन के उपायुक्त ने उनके टेंडर को निरस्त कर दिया है, ऐसे में वह अब कूड़ा नहीं उठाएगी. सुरेश बिंदल ने बताया कि इस फैसले को बिना ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के सहमति से ले लिया और इसकी जानकारी भी इन्हीं नहीं दी. यहां तक की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई. अब इन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोग कूड़ा के निस्तारण को लेकर प्राइवेट लोगों पर आश्रित हो गए.
बिंदल का कहना है कि समिति के लोग मोटा पैसा खर्च कर अब अपने कूड़े का निस्तारण करने को मजबूर है. जबकि यह जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की है. समिति के लोग भी दिल्ली नगर निगम को टैक्स देते हैं लेकिन उन्हें सुविधा के नाम पर कूड़ा तक उनका नहीं उठाया जाता.
वही, इस मामले को लेकर दिल्ली नगर निगम के साउथ जोन के चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने कहा कि कूड़ा उठाने वाली एजेंसी IPCA की बहुत शिकायत मिल रही थी, जिसकी वजह से उसका टेंडर निरस्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
- कूड़े के पहाड़ों का समाधान नहीं!, मिली तो सिर्फ तारीख...दिल्लीवासियों को सांस लेना हुआ मुश्किल, जानें इनसाइड स्टोरी
- ओखला में लैंडफिल साइट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल द्वारा Bamboo Plantation’ अभियान की शुरुआत
- भलस्वा लैंडफिल साइट पर एलजी और सीएम रेखा गुप्ता ने बांस रोपण अभियान का किया शुभारंभ
- भलस्वा लैंडफिल साइट पर अचानक पहुंचे मेयर, कहा- कूड़े की जगह अब बनेगा हरा-भरा पार्क

