5 करोड़ का गांजा खुफिया चैंबर से बरामद, 9 क्विंटल नशे को पहुंचाना था राजस्थान
कवर्धा एसपी ने बताया कि करोड़ों का गांजा ओडिशा से लोड हुआ. राजस्थान में इसकी डिलीवरी होनी थी.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 24, 2026 at 1:17 PM IST
कबीरधाम: कवर्धा पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी गई. करीब 9 क्विंटल नशे की ये बड़ी कनसाइनमेंट एक कंटेनर वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा था. पुलिस को तस्करी की भनक तक नहीं लगे इसके लिए कंटेनर में खुफिया चैंबर बनाए गए थे. खुफिया चैंबर में 30-30 किलो की 30 बोरियां रखी गई थी. सभी बोरियों में गांजा भरा था.
5 करोड़ का गांजा पकड़ा गया
चिल्फी पुलिस को मुखबिर के जरिए ये खबर मिली थी, कि एक कंटेनर वाहन में छिपाकर गांजे की तस्करी की जा रही है. पुलिस ने इस सूचना पर अपनी कार्रवाई शुरू की. जिस-जिस जगह से कंटेनर वाहन के गुजरने की संभावना थी वहां-वहां पर चेकिंग अभियान लगाया गया. इसी बीच संभावित कंटेनर चिल्फी पुलिस को नजर आया. पुलिस ने बिना देर किए कंटेनर वाहन को रूकवाया और उसकी चेकिंग शुरू की.
9 क्विंटल गांजा कंटेनर से मिला
चेकिंग के दौरान कंटेनर जब ओपन किया गया तो उसमें कुछ नहीं मिला. पुलिस को ऐसा लगा कि शायद खबरी ने गलत सूचना दी है, या फिर किसी और कंटेनर से गांजा तस्करी किया जा रहा होगा. तभी चेकिंग कर रहे पुलिस के जवानों की नजर कंटेनर के निचले हिस्से पर पड़ी. पुलिस ने उसे चेक किया तो वहां पर खुफिया चैंबर बना मिला. जैसे ही खुफिया चैंबर को खोला गया, पुलिस की आंखें चौंधिया गई. खुफिया चैंबर के भीतर एक दो नहीं बल्कि 30 बड़े बड़े बोरे भरे मिले. सभी बोरों में गांजा भरा था.

तस्करी के लिए कंटेनर में बना था खुफिया चैंबर
खुफिया चैंबर से जब गांजा बाहर निकाला गया और उसको तौला गया तो कुल 9 क्विंटल 900 ग्राम गांजा 30 बोरियों में मिला. हर बोरी का वजन 30 किलो के करीब था. कवर्धा एसपी ने बताया कि पकड़े गए जांजे की कीमत करीब 5 करोड़ है. जिस कंटेनर से गांजा ले जाया जा रहा था. उस गाड़ी पर नागालैंड पासिंग का बोर्ड लगा था. पुलिस ने बताया कि गाड़ी पर गांजा ओडिशा में लोड किया गया और उसे राजस्थान ले जाया जा रहा था.
राजस्थान का ड्राइवर पकड़ा गया
गाड़ी चला रहे ड्राइवर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया. पकड़े गए ड्राइवर का नाम अयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान बताया जा रहा है. ड्राइवर ने भी ये स्वीकार किया कि ओडिशा से गांजा लेकर वो राजस्थान जा रहा था. पुलिस अब पकड़े गए ड्राइवर से मिली जानकारी के मुताबिक, गांजा देने वाले और गांजा किसको मिलना था इसकी तस्दीक कर रही है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का उदभेदन कर दिया जाएगा.
एसपी की चेतावनी
कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है, कि मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ड्राय फ्रूट की दुकान में आग का तांडव, लाखों का माल जलकर खाक
डीएमएफ फंड घोटाला केस में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा गिरफ्तार, 26 फरवरी तक मिला पुलिस रिमांड
बेमेतरा में मधुमक्खियों का हमला, पति की मौत, पत्नी और बेटा अस्पताल में भर्ती

