ETV Bharat / state

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा पलामू कोर्ट में पेश, फायरिंग से जुड़ा मामला

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा फायरिंग मामले में पलामू कोर्ट में पेश हुई. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

gangster-sujit-sinha-wife-riya-sinha-appears-in-palamu-court
रिया सिन्हा (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 22, 2026 at 1:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा शनिवार को पलामू कोर्ट में पेश हुई. रिया सिन्हा फिलहाल चाईबासा जेल में बंद है. रिया सिंह को कड़ी सुरक्षा में चाईबासा जेल से पलामू लाया गया. शनिवार को पलामू व्यवहार एडीजे -08 के कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद रिया सिन्हा को वापस चाईबासा ले जाया गया.

रिया सिंह के अधिवक्ता चितरंजन पांडेय ने बताया कि रिया सिन्हा एसटी नंबर 255/2019 में पेश हुई. पेशी के बाद वह चाईबासा के रवाना हो गई. एडीजे 08 के कोर्ट में रिया सिन्हा का बयान दर्ज किया गया है. 2018-19 में पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी. फायरिंग मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के अलावा रिया सिन्हा समेत कई आरोपी बने थे. इसी मामले में पेशी हुई है.

दरअसल, कुछ दिनों पहले जामताड़ा के इलाके में सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर हुआ था. सुजीत सिन्हा को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ट्रांसफर किया जा रहा था, इसी क्रम में जामताड़ा के इलाके में एनकाउंटर हुआ. कुछ दिनों पहले भी सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए रिया सिन्हा पैरोल पर पलामू के हुसैनाबाद पहुंची थी.

बता दें कि सुजीत सिन्हा झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर रहा है. जबकि पत्नी पर भी कई गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं. सुजीत सिन्हा मूल रूप से पलामू के हुसैनाबाद के पथरा गांव का रहने वाला था. जबकि उसका घर मेदिनीनगर के रेडमा के इलाके में है.