ETV Bharat / state

गैंगस्टर प्रिंस खान ने रिम्स के डॉक्टर और फहीम खान के परिवार को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दी चेतावनी

धनबाद के वासेपुर में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली है. वहीं पुलिस ने प्रिंस खान को चेतावनी दी है.

Firing in Wasseypur
प्रिंस खान (फाइल फोटो)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 21, 2026 at 10:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: वासेपुर एक बार फिर गैंगवार की वजह से सुर्खियों में है. देर रात हुई गोलीबारी और उसके बाद वायरल हुए वीडियो ने इलाके में सनसनी मचा दी है. कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान ने एक वीडियो जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, लेकिन साथ ही गैंगस्टर फहीम खान और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की खुलेआम धमकी भी दी है. रिम्स ट्रॉमा सेंटर के एक डॉक्टर को गंभीर नतीजे भुगतने की भी चेतावनी दी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान ने शुक्रवार देर रात वासेपुर में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. वायरल वीडियो में प्रिंस खान ने फहीम खान, इकबाल और रिम्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर अनिल प्रकाश या सुनील प्रकाश को जान से मारने की धमकी दी है.

जानकारी देते एसपी (Etv Bharat)

शुक्रवार की घटना और वायरल वीडियो के बारे में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले एक साल से गैंगवार कंट्रोल में है. अगर भगोड़े अपराधी दुश्मन देश में बसने और अपनी मनमानी करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें यह सोचना छोड़ देना चाहिए. बेतुके वीडियो वायरल करके धमकाना गलत है. हम उसे चेतावनी देते हैं कि वह अपनी हरकतों से बाज आए, नहीं तो उसे नतीजे भुगतने होंगे. वह खुद इस बात से इनकार कर रहा है कि वह पाकिस्तान में है. सिटी एसपी ने बताया कि कल की फायरिंग के मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है.

बता दें कि शुक्रवार देर रात वासेपुर में नूरी मस्जिद की पुलिया के पास गोलीबारी की घटना हुई. गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर को गोली लगी है और उसका हायर सेंटर में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें:

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसता शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से थी तलाश

गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के बीच पार्टनरशिप! पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे