ETV Bharat / state

फरीदाबाद में "बिट्टू बजरंगी" को शादी का झांसा देने वाला गिरोह गिरफ्तार, अलीगढ़ से पति-पत्नी समेत 5 अरेस्ट

हरियाणा के फरीदाबाद में नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को शादी का झांसा देने वाले गिरोह को अरेस्ट किया गया है.

Gang that duped Bittu Bajrangi with a marriage promise arrested in Faridabad
फरीदाबाद में "बिट्टू बजरंगी" को शादी का झांसा देने वाला गिरोह गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 4, 2026 at 10:56 PM IST

|

Updated : July 4, 2026 at 11:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से पति-पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने नूंह हिंसा के आरोपी फरीदाबाद के राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी से शादी कराने का झांसा देकर 40 हजार रुपये से अधिक की ठगी की थी. पुलिस का दावा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी दानिश चमन, उसकी पत्नी महविश दानिश, सचिन, संजीव और बुलंदशहर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और वारदातों का खुलासा किया जा सके. पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना सारन में संजय एंक्लेव निवासी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी कराने के नाम पर उसे कई बार अलीगढ़ बुलाया गया, लेकिन कोई रिश्ता तय नहीं हुआ. बाद में उसके मोबाइल पर "पूजा" नाम की एक युवती की तस्वीर भेजी गई, जिसे उसने पसंद कर लिया.

फरीदाबाद में "बिट्टू बजरंगी" को शादी का झांसा देने वाला गिरोह गिरफ्तार (ETV Bharat)

40 हजार से ज्यादा की ठगी की : 5 सितंबर 2025 को आरोपी खुद को लड़की का परिवारिक सदस्य बताकर फरीदाबाद पहुंचा और टीका रस्म के नाम पर 11 हजार रुपये ले लिए. इसके अगले दिन शादी की तैयारियों के बहाने 30 हजार रुपये और वसूल लिए. 7 सितंबर को अलीगढ़ के एक मंदिर में शादी तय की गई, लेकिन जब शिकायतकर्ता वहां पहुंचा तो ना तो लड़की आई और ना ही उसका कथित परिवार. इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ.

पहले भी कर चुके ठगी : जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता का परिचित बंटी उर्फ अविनाश उसे इस गिरोह तक लेकर गया था. गिरोह की मास्टरमाइंड रानी उर्फ लक्ष्मी ने पूरी साजिश रची. महविश दानिश की तस्वीर "पूजा" के नाम से भेजी गई, जबकि अन्य आरोपी लड़की के रिश्तेदार और बिचौलिए बनकर शिकायतकर्ता का विश्वास जीतते रहे.पूछताछ में ये भी सामने आया कि महविश दानिश पहले भी शादी के नाम पर ठगी के दो मामलों में जेल जा चुकी है. वहीं आरोपी प्रदीप भी अलीगढ़ और डासना जेल में ठगी के मामलों में बंद रह चुका है.

मास्टरमाइंड की तलाश जारी : फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड रानी उर्फ लक्ष्मी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. पुलिस का मानना है कि पूछताछ में ऐसे कई और मामलों का खुलासा हो सकता है, जिनमें लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की गई.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : पानीपत में रिश्तों का क़त्ल, पत्थर की ओखली से भतीजे ने की चाचा की हत्या, CCTV कैमरे में कैद वारदात

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के रूम में वाइफ का मर्डर, 3 महीने पहले हुई थी शादी, आरोपी पति फरार

ये भी पढ़ें : झज्जर में युवक की गोली मारकर हत्या, 20 से ज्यादा गोलियां दनादन बरसाईं गई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Last Updated : July 4, 2026 at 11:10 PM IST