बस्ती में दुकान से iPhone चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ने वाली टीम को 25,000 रुपये का इनाम दिया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 26, 2026 at 6:42 PM IST
बस्ती: बस्ती जनपद की स्वाट, सर्विलांस और लालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के मामले का सफल अनावरण किया है. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 56 आईफोन सहित अन्य सामान बरामद किया है.
बीते दिनों लालगंज थाना क्षेत्र के गूगल मोबाइल शॉप्स में चोरों ने दुकान का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पकड़े जाने से बचने के लिए मुख्य आरोपी अभिषेक अपने साथियों के साथ दुकान में लगा CCTV कैमरा का DVR भी साथ ले गया था.
वारदात के खुलासे के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया था. गुरुवार को टीम ने मुखबिर की सूचना और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को दबोच लिया. इसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है.
एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि पुलिस टीम ने दो आरोपियों को चोरी के 56 मोबाइल के साथ अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
- 56 एप्पल आईफोन
- 21 कीपैड मोबाइल फोन
- 01 TVS रेडर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
- 05 कीमती साड़ियां
- 1150 रुपये नकद व अन्य चोरी का सामान
पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि यह खुलासा करने वाली टीम को 25,000 रुपये इनाम दिया गया. पकड़े गए दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें- "रिपोर्ट तो सार्वजनिक होती नहीं है..."; जानिये शीश महल और स्विमिंग पूल को लेकर क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?

