ETV Bharat / state

गणेश उत्सव 2026: रायपुर पुलिस और गणेश उत्सव समितियों की संयुक्त बैठक

गणेश उत्सव समितियों को रायपुर पुलिस ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

GANESH UTSAV 2026
गणेश उत्सव की तैयारी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 3, 2026 at 10:11 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. इसके बाद 11 दिनों तक गणेश उत्सव का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक बुधवार को हुई. यातायात सभागार, कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित बैठक का उद्देश्य गणेश पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था और पंडालों के आसपास यातायात को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखना था.

रायपुर में गणेश उत्सव की तैयारी

पुलिस अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों को निर्देश दिया है कि पंडाल के लिए उपयुक्त एवं सुरक्षित स्थान का चयन करें. आवश्यकता अनुसार पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं संबंधित विभागों से अनुमति और अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करें. पंडाल के आसपास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मुख्य मार्ग के साथ ही यातायात बाधित न हो.

गणेश उत्सव की तैयारी में रायपुर पुलिस (ETV Bharat Chhattisgarh)

गणेश उत्सव समितियों को निर्देश

  • पंडाल ऐसे स्थान पर नहीं होना चाहिए जहां से बिजली के तार गुजरते हो या फिर ट्रांसफार्मर नजदीक में हो.
  • आगजनी की संभावना को देखते हुए फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने और पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगे हो
  • बड़े गणेश पंडालों में एंट्री एवं एग्जिट की अलग-अलग व्यवस्था
  • प्राथमिक उपचार पेटी एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था
  • नजदीकी अस्पताल, पुलिस थाना, फायर ब्रिगेड एवं आपातकालीन संपर्क नंबर गणेश पंडाल में प्रदर्शित करने के निर्देश
  • समितियों को पर्याप्त संख्या में वालंटियर नियुक्त कर उन्हें पहचान-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश
  • महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला वालंटियर भी तैनात करने के साथ ही भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर

समितियों को यह भी निर्देश दिए गए गणेश दर्शन के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रूप से रोटेट करने मार्ग में अनावश्यक भीड़ न होने दें. प्रसाद वितरण के लिए अलग स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए गए. पंडाल के आसपास शराब अथवा नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं देने एवं विद्युत व्यवस्था में शॉर्ट सर्किट अथवा करंट लगने की संभावना को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने कहा गया.

Ganesh Utsav 2026
गणेश उत्सव समितियों को निर्देश (ETV Bharat Chhattisgarh)

पंडालों के आसपास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था

पंडालों के आसपास दर्शनार्थियों एवं आयोजकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. सड़क पर वाहनों की अनावश्यक पार्किंग नहीं होने देने के निर्देश दिए गए. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव के दौरान यातायात बाधित न हो. आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग हमेशा उपलब्ध रहने चाहिए.

Ganesh Utsav 2026
रायपुर पुलिस और गणेश उत्सव समिति की बैठक (ETV Bharat Chhattisgarh)

गणेश विसर्जन के लिए भी निर्देश

विसर्जन के दौरान समितियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट, स्थान एवं समय का पालन करने डीजे का उपयोग निर्धारित नियमों एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप करने के साथ ही नशे का सेवन नहीं करने के निर्देश दिए गए. विसर्जन झांकी में किसी भी प्रकार के धारदार हथियार अथवा आपत्तिजनक वस्तु लेकर नहीं चलने, निर्धारित क्रम एवं लाइन का पालन करने. ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने कहा गया. पटाखों, ज्वलनशील पदार्थों अथवा आग से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग नहीं करने के निर्देश भी दिए गए. पुलिस अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों से शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस एवं गणेश उत्सव समितियों के आपसी समन्वय से शहर में श्रद्धा, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव संपन्न कराया जाएगा.

बैठक में सेंट्रल जोन DCP तारकेश्वर पटेल, वेस्ट DCP रॉबिंसन गुरिया, नॉर्थ DCP दीपमाला कश्यप, ट्रैफिक DCP डॉ. अर्चना झा और DCP क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला द्वारा गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में सभी जोन के एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक के एसीपी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. शहर के लगभग 50 गणेश उत्सव समितियों के करीब 100 पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए.

जन्माष्टमी के दिन छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी प्रतिबंध
बस्तर में नक्सलवाद खात्मे के बाद नशे के खिलाफ ऑपरेशन उजियारा, कांकेर में गांजे की खेती का खुलासा, 8 महीनों में करोड़ों का गांजा जब्त
जन्माष्टमी के दिन छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी प्रतिबंध