बनारस की दाल मंडी भविष्य में कैसे होगी? ध्वस्तीकरण के बाद क्या-क्या बनेगा, 3D लेआउट में देखिये
दालमंडी में पांचवें मकान की रजिस्ट्री के साथ ध्वस्तीकरण शुरू, 187 मकान के गिराए जाने हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : November 17, 2025 at 7:03 PM IST
वाराणसी: दाल मंडी की चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को फिर से तोड़फोड़ शुरू हो गई है. दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण के दौरान 187 मकान को गिराया जाना है. इसमें से अब तक चार मकानों के गिराया जा चुका है. सोमवार को पांचवे भवन सीके 39/3 ए दो मंजिला को गिराया गया. जावेद अब्बास के इस भवन में पांच दुकानें हैं. पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में कागजात जमा करने के बाद जावेद को मुआवजा राशि लेने के बाद भवन खाली कर दिया था.
वहीं, पीडब्ल्यूडी की तरफ से तैयार किया गया दाल मंडी का एक 3D वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिखाया गया है कि भविष्य में दालमंडी का स्वरूप, सड़क और फुटपाथ कैसा होगा. 187 मकान के गिराने के बाद यहां क्या-क्या चीज होगी, इसे लेकर पूरा प्लान तैयार हो चुका है.
वाराणसी के दालमंडी का वीडियो लेआउट जारी. pic.twitter.com/rcSPEY4Mdt
— ETVBharat UttarPradesh (@ETVBharatUP) November 17, 2025
लेआउट के मुताबिक, सड़क के मध्य से 8.2, 8.2 मीटर चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जाना है. 17.4 मीटर चौड़ीकरण होने के बाद दिल्ली और बेंगलुरु जैसी आधुनिक सड़क के साथ हरियाली और बेहतरीन फुटपाथ का एक लेआउट तैयार किया गया है. दालमंडी में तारों का जंजाल हटाने के साथ ही सारी व्यवस्था यहां अंडर ग्राउंड की जाएगी. 650 मीटर की सड़क पूरी तरह से नो वायर जोन होगी.
बनारस की दालमंडी में चौड़ी करण के लिए ध्वस्तीकरण जारी. pic.twitter.com/CP0rEApZc7
— ETVBharat UttarPradesh (@ETVBharatUP) November 17, 2025
3.2 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा, जिसमें हरियाली और सजावट बैठने की व्यवस्था होगी. यह रास्ता सीधे विश्वनाथ धाम की तरफ जाएगा. इसलिए यहां पर्यटकों के लिए तमाम सुविधाएं और मार्केट डेवलप करने की भी तैयारी है. इसके साथ ही हेरिटेज लाइटों के साथ एक थीम पर सारे इमारत को रखा जाएगा और दीवानों को चित्रकार और बेहतरीन म्यूरल आर्ट के जरिए सुंदर बनाया जाएगा.

