ETV Bharat / state

गया डालटनगंज रेल लाइन के लिए 2627 करोड़ मंजूर, पलामू सांसद ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा

पलामू जिला के लिए गया डालटनगंज रेल लाइन के विकास के लिए राशि मंजूर कर दी गयी है.

Funds sanctioned for Gaya Daltonganj rail line in Palamu district
लोकसभा में बोलते हुए पलामू सांसद (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 15, 2026 at 9:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः गया शेरघाटी डालटनगंज रेल लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने 2627 करोड़ रुपए मंजूर किया है. यह रेल लाइन करीब 107 किलोमीटर लंबी होगी. गया शेरघाटी डालटनगंज रेल लाइन पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है.

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गया शेरघाटी डालटनगंज रेल लाइन को लेकर लगातार लोकसभा में आवाज उठाई थी और रेलवे मंत्री से मुलाकात भी की थी. इस रेल लाइन के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी. पूरे मामले में रेलवे बोर्ड की तरफ से 13 अगस्त एक पत्र जारी किया और रेल लाइन के बार मे जानकारी साझा की गई है.

Funds sanctioned for Gaya Daltonganj rail line in Palamu district
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पत्र की कॉपी (ETV Bharat)

यह रेल लाइन डालटनगंज के कजरी रेलवे स्टेशन के पास आकर मिलेगी. पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने रेलवे बोर्ड के द्वारा रुपए मंजूर किए जाने की पुष्टि की है. सांसद ने बताया कि इस रेल लाइन से पलामू के एक बड़े इलाके को रेल सुविधा मिलेगी.

पलामू सांसद ने नई रेल लाइन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को पलामू संसदीय क्षेत्र की तरफ से धन्यवाद दिया है. यह रेल लाइन गया के शेरघाटी, इमामगंज, पलामू के नौडीहा बाजार पाटन के इलाके से होते हुए डालटनगंज के कजरी रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी. जिस इलाके से यह रेल लाइन गुजरने वाली है वह इलाका कभी नक्सलियों के रेड कॉरिडोर के रूप में चर्चित रहा है. नई रेल लाइन से पलामू और गया के लोगों को काफी फायदा होगा और यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है. फिलहाल पलामू के इलाके के लोगों को पटना जाने के लिए करीब घंटे का रेल सफर तय करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें- पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, पलामू सांसद ने उठाया बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन का मुद्दा

इसे भी पढ़ें- पलामू सांसद की पहलः पांच रोड बनाने की मिली मंजूरी, हरिहरगंज पिपरा रोड और बूढापहाड़ में भी बनेंगी सड़कें

इसे भी पढ़ें- रेड कॉरिडोर बना ग्रीन ग्रोथ कॉरिडोर, सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं, कहा-देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा हुई मजबूत