ETV Bharat / state

शादी नहीं होने से परेशान थी लड़की, डिप्रेशन में की आत्महत्या

मुजफ्फरपुर में 22 साल की लड़की ने शादी के लिए 10 से अधिक बार रिश्ता ठुकराए जाने पर आत्महत्या कर ली. पढ़ें पूरी खबर

MARRIAGE REJECTION IN MUZAFFARPUR
मुजफ्फरपुर में लड़की ने की आत्महत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 2, 2026 at 12:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों के अनुसार, पिछले करीब तीन वर्षों से लड़की की शादी के लिए उपयुक्त वर की तलाश की जा रही थी. अब तक 10 से अधिक परिवार उसे देखने आ चुके थे, लेकिन कहीं भी रिश्ता तय नहीं हो सका.

मुजफ्फरपुर में लड़की ने की आत्महत्या: परिजनों ने बताया कि बुधवार को भी एक परिवार के लोग उसे देखने आने वाले थे. स्वजन ने बताया कि लड़की शादी तय नहीं होने को लेकर मानसिक तनाव में रहती थी. उसके सांवले रंग के कारण कहीं रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था. परिवार का कहना है कि बार-बार रिश्ते टूटने से वह काफी परेशान रहती थी और खुद को लेकर हीन भावना महसूस करने लगी थी. मंगलवार रात वह बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चली गई.

कमरे से लाश बरामद: बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ. खिड़की से झांकने पर युवती का शव कमरे में था. यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

FSL की टीम पहुंची: घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया.

"मामले की जांच की जा रही है. लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी."- राकेश कुमार,गायघाट थानाध्यक्ष

आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं: आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं होता है. ऐसे मामलों में परिवार की भूमिका अहम हो जाती है. बार-बार रिजेक्शन से परेशान लड़की को परिजनों द्वारा ढांढस बंधाना चाहिए और समझाने की जरूरत होती है. मन में जब आत्महत्या के विचार आए तो तुरंत अपने किसी करीबी से बात करनी चाहिए. साथ ही अगर आपको लगता कि कोई मानसिक अवसाद में है तो, उसका साथ दें और समझाएं. यदि इसके बावजूद समस्या कम न हो, तो तुरंत दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

  • स्नेहा फाउंडेशन हेल्पलाइन नंबर- 04424640050 (24x7 उपलब्ध)
  • जीवन आस्था हेल्पलाइन- 18002333330
  • टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर- 1800914416
  • iCall, TISS टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज- 9152987821
  • ईमेल- icall@tiss.edu
  • फेसबुक- iCALL Psychosocial Helpline
  • एक्स- @iCALLhelpline
  • NIMH हेल्पलाइन : 988

ये भी पढ़ें-

पटना में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, किराए के मकान से मिला शव

बिहार में प्रेमी जोड़े का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस