ETV Bharat / state

राम मंदिर से लेकर ट्रिपल इंजन की सरकार तक, बीजेपी हर मोर्चे पर फेल: भूपेश बघेल

राम मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं से लेकर भूपेश बघेल ने सवाल खड़े किए.

RAM MANDIR DONATION THEFT CASE
भूपेश बघेल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 6, 2026 at 9:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और छत्तीसगढ़ की 'ट्रिपल इंजन' सरकार पर आक्रामक हमला बोला. राम मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं से लेकर कहा कि पीएम की चुप्पी, अमित शाह की भूमिका और छत्तीसगढ़ में जलभराव तक, बघेल ने एक साथ कई बड़े राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरा.


बीजेपी हर मोर्चे पर फेल: भूपेश बघेल

पंजाब रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश की ट्रिपल इंजन सरकार पर जोरदार हमला बोला. भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि ''राम मंदिर से जुड़े हर बड़े फैसले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका रही.'' उन्होंने सवाल उठाया कि ''जब शिलान्यास, उद्घाटन, ध्वजारोहण और ट्रस्ट के गठन तक में प्रधानमंत्री की भागीदारी रही, तो अब कथित गड़बड़ियों पर उनकी चुप्पी क्यों है'' ? बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि ''जो कभी दूसरे नेताओं को 'मौन प्रधानमंत्री' कहते थे, वे आज खुद चुप हैं.''

भूपेश बघेल (ETV Bharat)

केंद्रीय गृहमंत्री पर साधा निशाना

भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि ''उन्हें कथित अनियमितताओं की पहले से जानकारी थी.'' बघेल ने कहा कि ''इसी वजह से अमित शाह न शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे और न ही उद्घाटन समारोह में शामिल हुए.''



''भगवान राम और झूलेलाल दोनों को ठगा गया''

पूर्व मुख्यमंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप दोहराते हुए कहा, ''जमीन खरीद से लेकर निर्माण तक भारी कमीशनखोरी हुई.'' उन्होंने यह भी दावा किया कि ''सिंधी समाज की ओर से दी गई 200 किलो चांदी और एक आईएएस अधिकारी द्वारा भेंट की गई सोने की रामायण का भी कोई स्पष्ट हिसाब नहीं है.'' बघेल ने आरोप लगाया कि ''भगवान राम और भगवान झूलेलाल, दोनों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है.''



''ट्रिपल इंजन सरकार फेल, अब शहरों में चलेगी नाव''

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बारिश और जलभराव को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद घरों, सड़कों और नेशनल हाईवे तक पानी में डूबे हुए हैं, उन्होंने महापौरों की जवाबदेही तय करने की मांग की और तंज कसते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो शहरों में नाव चलाने की नौबत आ जाएगी,


धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज

बघेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के डर जताने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एक सच्चा साधु कभी भयभीत नहीं होता और न ही डरने की बात करता है. फिलहाल, भूपेश बघेल के इन आरोपों पर केंद्र सरकार, राम मंदिर ट्रस्ट या बीजेपी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है. लेकिन पंजाब दौरे पर रवाना होने से पहले दिया गया यह बयान साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है.

रायपुर मेडिकल कॉलेज में 103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, सीएम साय बोले- स्वस्थ छत्तीसगढ़ से बनेगा विकसित प्रदेश

पुरानी रंजिश में हैमर मैन बना धमतरी का युवक, जख्मी युवक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

रायपुर में झमाझम बारिश से रेनकोट और छाते की बिक्री बढ़ी, बाजार में लौटी रौनक