होली मार्केट, गुलाल से भरे हुए सिलेंडर के साथ ही आइस मैजिक बना आकर्षण का केंद्र
होली पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बाजार गुलजार हो गया है. कई तरह के रंग और पिचकारी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 27, 2026 at 8:15 PM IST
रायपुर: 4 मार्च को रंगों का पर्व होली का त्यौहार मनाया जाएगा. रायपुर में होली त्यौहार को लेकर बाजार भी पूरी तरह से सज चुका है. होलसेल में बिक्री भी पिछले 10 दिनों से शुरू हो चुकी है.
होली पर सजी रंगों की दुकानें
दुकानदार अब्दुल कादर ने बताया कि "होली पर्व में इस बार बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक आइटम आया है. बच्चों के लिए इस बार होली में मैजिक आइस आया हुआ है. बर्फानी रंग ठंडा ठंडा होता है. बच्चे अगर पिचकारी पसंद नहीं करते हैं तो उनके लिए एक गिलास आया हुआ है. जिसमें पहले से रंग डला हुआ है. उसमें केवल पानी डालने से वह रंग में तब्दील हो जाता है. रंगों के इस गिलास में कई बार पानी डालकर रंग बनाया जा सकता है.
होली खेलने स्नो स्प्रे भी आया हुआ है. सभी हर्बल हैं. किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं है. इस बार के होली में हर्बल और नेचुरल रंग आए हुए हैं. इसके साथ ही म्यूजिकल गन भी है-अब्दुल कादर, दुकानदार

दुकानदारों का यह भी कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार पिचकारी और रंग के दाम में कोई खास अंतर नहीं आया है. दाम में कोई ज्यादा अंतर नहीं होता, केवल 5% कम ज्यादा होता है. लेकिन जीएसटी रिफॉर्म आने के बाद दाम कुछ घटे जरूर हैं.

जीएसटी रिफॉर्म की वजह से इस बार दाम कम हुए हैं-वंश पटवा, दुकानदार
अबतक होलसेल का बाजार तो अच्छा रहा आने वाले कुछ दिनों में रिटेल का मार्केट भी अच्छा रहने की उम्मीद है-अब्दुल कादर, दुकानदार

गिफ्ट पैक में कई वैरायटी
दुकानदार वंश पटवा ने बताया कि होली में इस बार रंग गुलाल के गिफ्ट पैक में काफी कुछ वेराइटी आई है. प्योर कलर भी बहुत से आए हुए हैं. हम लोग भी कलर की मैन्युफैक्चरिंग करते हैं और पूरे छत्तीसगढ़ में इसकी सप्लाई होती है. इसके रजिस्ट्रेशन का काम भी पूरा कर लिया गया है.

गुलाल से भरे सिलेंडर और सेंटेंड पेस्ट
रायपुर के बाजार में इस बार सेंटेड पेस्ट के साथ ही गुलाल से भरे हुए सिलेंडर भी बाजार मेंआए हैं. फाग गुलाल, स्मोक गुलाल के साथ ही बच्चों के लिए सायरन और बबल पिचकारी भी बाजार में आई हुई है.

बिगुल भी अलग अलग डिजाइन में उपलब्ध
दुकानदार वंश पटवा ने बताया कि इस बार की होली में बिगुल भी कई तरह के आए हुए हैं, जिसमें वन साइडेड और डबल साइडेड हैं. इस बार के बिगुल में कार्टून के डिजाइंस बने हुए हैं. बच्चों की परीक्षा बीच में आने की वजह से होली में उत्साह कम दिख रहा है."

