ETV Bharat / state

मुजफ्फरनगर से घुमाने लाया देहरादून, फिर दोस्त पर चाकू से किया हमला, पुलिस को साजिश का अंदेशा

आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. आरोपी ही पीड़ित को देहरादून घुमाने के बहाने से लेकर आया था.

Etv Bharat
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 4, 2026 at 10:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव से घूमने आए युवक को अपने ही दोस्त को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. दोस्त पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल घायल युवक का दून मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

डॉक्टरों के मुताबिक, घायल युवक फिलहाल खतरे से बाहर है. उसके पेट और पैर में दो जगह पर चाकू के वार किए गए हैं. पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव का रहने वाला शिवम अपने दोस्त कृष्णा को उसके घर से देहरादून घूमने के लिए लेकर आया था.

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, शनिवार (4 जुलाई) शाम को दोनों प्रेमनगर थाना क्षेत्र के दशहरा ग्राउंड गए थे. उसी समय इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और यह कहासुनी इतनी आगे बढ़ गई कि शिवम ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर कृष्णा पर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया.

जबतक कृष्णा खुद को संभाल पाता तबतक उसके दोस्त शिवम ने उसके पेट और पैर पर वार करके उसे अधिक घायल कर दिया. उसके बाद वहां आसपास मौजूद लोगों ने जैसे ही शोर मचाया तो आरोपी शिवम घबराकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने इस मामले में घायल युवक कृष्णा के बयानों के आधार पर आरोपी शिवम की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही इस बात की भी जानकारी की जा रही है कि कहीं शिवम द्वारा कृष्णा पर किया गया हमला किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं था.
- नरेश राठौर, थाना प्रेमनगर प्रभारी -

पढ़ें---