ETV Bharat / state

यूपी में आने वाली है नौकरियों की बहार, तैयारी की निशुल्क कोचिंग,जानिए कैसे करें आवेदन

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यूपी में आने वाली है बंपर वेकेंसी

मेरठ में निशुल्क कोचिंग
मेरठ में निशुल्क कोचिंग ((Photo Credit; ETV Bharat))
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 8, 2026 at 4:58 PM IST

|

Updated : January 8, 2026 at 7:42 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: यूपी में पुलिस वेकेंसी के बाद अब लेखपाल बहाली को लेकर छात्र तैयारीयों में जुट गए हैं. ऐसे में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मेरठ में एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को निशुल्क कोचिंग का अवसर मिलने जा रहा है.

नौकरी का सुनहरा अवसर: साल 2026 बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर लेकर आया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल यूपी में बंपर वेकेंसी आने वाली हैं. जैसे पुलिस आरक्षी भर्ती, उप निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, पुलिस विभाग के अलावा लेखपाल भर्ती का भी विज्ञापन जारी हो चुका है.

वेकेंसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत समाज कल्याण विभाग भी तैयारी कराने के लिए जल्द ही नया बैच चलाने जा रहा है. खास तौर पर एक दिवसीय परीक्षा से संबंधित कोचिंग को लेकर योजना कल्याण विभाग बना रहा है. इस बारे में मेरठ के जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में जो सिविल सर्विसेज की कक्षाएं हैं, वे इन दिनों चल रही हैं.

मेरठ में निशुल्क कोचिंग ((vedio Credit; ETV Bharat)))

ये कक्षाएं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित सर छोटू राम इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में चलाई जा रही हैं. जो भी युवा तैयारी करना चाहते हैं वो निशुल्क बैच ज्वाईन कर सकते हैं. जो बच्चे योजना से जुड़कर कोचिंग करना चाहते हैं. उनके पास अभी भी अवसर है. वह 2 बजे से 5 बजे के बीच जाकर वहां के कोऑर्डिनेटर से संपर्क कर सकते हैं, इसके अलावा विकास भवन में स्थित समाज कल्याण विभाग के ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं.

स्पेशल बैच शुरू: उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस भर्ती के लिए विज्ञापन आया है. लेखपाल भर्ती परीक्षा समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर समाजकल्याण विभाग के द्वारा संचालित अभ्युदय योजना के अंतर्गत स्पेशल बैच बनाने की योजना बनाई गई है. इससे संबंधित पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है.

एक बैच में कम से कम सौ बच्चों का पंजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि छात्र नि:शुल्क सीएम अभ्युदय योजना के अंतर्गत विशेषज्ञों से पढ़ सकें. इस वर्ष के लिए अलग अलग सब्जेक्ट के विशेषज्ञ (expert ) सुचीबद्ध हैं. हिन्दी, रिजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान के लिए फेकल्टी मौजूद हैं.

क्लास ऑफलाइन ऑनलाइन दोनो मोड में चलेगी, जिसको मेरठ कॉलेज से संचालित की जाएगी. कोचिंग में टेस्ट सीरीज भी रहेगी. यानी बीच बीच में टेस्ट भी लिया जाएगा, जिससे स्टूडेंटस की समस्याओं का समाधान किया जा सके. इतना ही नही मॉनिटरिंग भी की जाएगी, फेकेल्टी का छात्रों से फीडबैक भी लिया जाएगा.

पूर्व में हुए यूपी पुलिस परीक्षा में यहां से तैयारी करने वाले 7 बच्चों का रिजल्ट हुआ था. इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस बार लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा बच्चों को तैयारी करा कर, अधिक से अधिक बच्चों को नौकरी दिलाने का है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जरूरतमंद युवाओं के लिए वरदान है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल में बसंत पंचमी के दिन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश में शुरु की थी. ये योजना अब तक काफी युवाओं को उनके सपने पूरे करने में मददगार साबित हुई है.

इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी और होनहार छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करने का अवसर सरकार देती है. जिसके लिए विषयों के विशेषज्ञ सिविल सेवा (UPSC, PCS), NEET, JEE, NDA, इसके अलावा यूपी पुलिस, लेखपाल आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराते हैं.इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए उन्हें निशुल्क कोचिंग के जरिये मदद करना है.

ये भी पढ़े: अभ्युदय कोचिंग में JEE और NEET की तैयारी मुफ्त में करने का मौका, एक्सपर्ट से मांगे गए आवेदन, जानिए क्या है लास्ट डेट

ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना; UPSC-NEET-JEE के लिए करें फ्री कोचिंग, अब 20 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Last Updated : January 8, 2026 at 7:42 PM IST