ETV Bharat / state

'धोखेबाज व्यक्ति', SIR की मतदाता सूची में वोटर्स को संबोधन! सरकार और निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस का बम

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपमान की भाषा से बवाल मचा है. भड़की कांग्रेस ने कहा कि वोट डालने वाला धोखेबाज हो गया.

SIR VOTER LIST
एसआईआर मतदाता सूची (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 12:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: SIR के नाम पर चल रही मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने निर्वाचन आयोग और सरकार पर सीधा, तीखा और विस्फोटक हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि आयोग की वेबसाइट पर मतदाताओं के लिए “धोखेबाज” जैसे शब्दों का इस्तेमाल लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा है.

“वोट डालने वाला धोखेबाज?” – भड़की कांग्रेस

बंजारे ने कहा कि जिन लोगों के नाम किसी कारण से मतदाता सूची में नहीं दिख रहे या काट दिए गए हैं, उन्हें कैटेगरी वाइज “धोखेबाज” की श्रेणी में डाल दिया गया है. उन्होंने सवाल उठाया, अगर नाम कट गया तो आदमी धोखेबाज कैसे हो गया?

मतदाता सूची में धोखेबाज व्यक्ति के संबोधन पर कांग्रेस (ETV Bharat Chhattisgarh)

“आधार लेकर आने को भी कहा और नाम भी काट दिया”

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर लिखा जा रहा है कि “धोखेबाज व्यक्ति आधार कार्ड लेकर दावा करें”. बंजारे ने कहा— यह भाषा नहीं, यह जनता की बेइज्जती है.

“2003 की लिस्ट देने के बाद भी कट रहे नाम”

कांग्रेस नेता ने कहा कि सारी प्रक्रियाएं पूरी करने और 2003 की मतदाता सूची तक देने के बाद भी लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।.उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है.

“किसके इशारे पर चल रहा आयोग?”

बंजारे ने सीधे-सीधे सवाल दागा. उन्होंने पूछा कि निर्वाचन आयोग किसके इशारे पर काम कर रहा है? जो जनता वोट देकर सरकार बनाती है, उसी को “धोखेबाज” कहना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है.

“यह तकनीकी गलती नहीं, वोट की चोरी है”

उन्होंने कहा कि यह कोई तकनीकी चूक नहीं बल्कि वोट काटने का खेल और लोकतंत्र पर डाका है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

“जनता का अपमान बंद करो, नहीं तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस”

बंजारे ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत इस अपमानजनक भाषा और संदिग्ध प्रक्रिया को नहीं रोका गया, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन छेड़ेगी.

सिमगा CHC में पेंशन दिलाने के लिए उगाही और बीजेपी में गुटबाजी पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी का बड़ा बयान
राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी विवाद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
विधानसभा चुनाव 2026: छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस का चुनावी बिगुल