ETV Bharat / state

करनाल आलू एक्सपो में बोले कृषि मंत्री, 'हरियाणा MSP में देश में अव्वल, आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय'

करनाल में चौथे आलू एक्सपो में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि "आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ेगी."

fourth Potato Expo in Karnal
करनाल में आलू एक्सपो (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 10, 2026 at 6:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में आयोजित चौथे आलू एक्सपो ने खेती के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की. इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने आधुनिक तकनीकों से हो रही आलू की खेती का निरीक्षण किया और किसानों को नवाचार अपनाकर आमदनी बढ़ाने का संदेश दिया.

एरोपोनिक तकनीक- मिट्टी के बिना खेती का अनोखा मॉडल: शामगढ़ आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में एरोपोनिक तकनीक के माध्यम से की जा रही खेती एक्सपो का मुख्य आकर्षण रही. इस तकनीक में आलू की लटकती जड़ों को पोषक तत्व दिए जाते हैं, जिसमें मिट्टी या खेत की आवश्यकता नहीं होती है. छतों पर भी खेती संभव होने से यह मॉडल छोटे किसानों और शहरी क्षेत्रों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. इसी तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह चौथा आलू मेला आयोजित किया गया.

करनाल में आलू एक्सपो (Etv Bharat)

किसानों की जबरदस्त भागीदारी, निजी कंपनियों की भी मजबूत मौजूदगी: इस आलू एक्सपो में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 600 से ज्यादा किसानों ने पंजीकरण कर नई तकनीकों और उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त की. किसानों में आधुनिक खेती को लेकर उत्साह साफ तौर पर देखने को मिला.

fourth Potato Expo in Karnal
करनाल में आलू एक्सपो (Etv Bharat)

एमएसपी पर सरकार की गारंटी, किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे: मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि "इस केंद्र में अधिक पैदावार देने वाली आलू की किस्में विकसित की जाती हैं, किसानों को बुकिंग के आधार पर बीज उपलब्ध कराया जाता है. आलू और अन्य सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय है. यदि बाजार में कीमत एमएसपी से कम रहती है तो सरकार उसकी भरपाई करती है, ताकि किसान को किसी भी तरह का नुकसान न हो." उन्होंने दावा किया कि "हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जो सबसे अधिक फसलों की एमएसपी पर खरीद और भरपाई करता है."

fourth Potato Expo in Karnal
आलू एक्पो (Etv Bharat)

मनरेगा में सुधार समय की मांग थी: मनरेगा को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि "पुरानी योजना में कई खामियां आ गई थी. पहले केवल गड्ढे खोदने और भरने तक सीमित रह गई थी योजना, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पा रहा था. इसी कारण समय के अनुसार इसमें संशोधन किया गया, ताकि योजना का सही लाभ सही लोगों तक पहुंचे."

fourth Potato Expo in Karnal
आलू एक्सपो में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा (Etv Bharat)

जिम्मेदारी निभाने में चूक बर्दाश्त नहीं : अपराध नियंत्रण को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि "जिसकी जिम्मेदारी तय है, उसे निभाना ही होगा. यदि कोई अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम नहीं है तो उसके अनुसार बदलाव किए जाने चाहिए.

ये भी पढ़ें-How To Do Potato Farming: कुरुक्षेत्र में आलू की बुवाई शुरू, किसान इस तरीके से करें बिजाई तो हो जाएंगे मालामाल

पंजाब चुनाव पर बोले-कमल खिलेगा : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि "चुनाव में सभी पार्टियां जीत के इरादे से उतरती हैं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व में कमल खिलेगा."