ETV Bharat / state

पंडो जनजाति के 4 युवकों की मौत, तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, बलरामपुर के पीपरपान गांव की घटना

सड़क हादसे में जिन 4 युवकों की मौत हुई, वो सभी एक परिवार के सदस्य थे. सभी लोग डिंडो साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे.

Piprapan village of Balrampur
पंडो जनजाति के 4 युवकों की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 25, 2026 at 2:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बलरामपुर: रफ्तार के कहर और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ने एक बार फिर कहर बरपाया है. सनावल थाना इलाके के पीपरपान गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर ईंट लदे ट्रैक्टर से हो गई. हादसे में पंडो जनजाति के 4 युवकों की मौत हो गई. हादसा रविवार की शाम को हुआ. सनावल थाना पुलिस के मुताबिक सभी युवक रविवार देर शाम डिंडो साप्ताहिक बाजार से बाइक पर घर लौट रहे थे. तभी उनकी बाइक ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गई.

पंड़ो जनजाति के 4 युवकों की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठे चारों युवक सड़क बेसुध होकर गिर पड़े. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने चारों युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने चारों युवकों की नब्ज टटोली, जिसके बाद बताया कि चारों युवकों की यहां लाने से पहले ही मौत हो चुकी है. मृतक सभी युवक पंडो जनजाति के थे. हादसे के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और आपस में चचेरे भाई थे. पंडो जनजाति के लोगों की आबादी काफी कम है. इस संरक्षित जनजाति में गिना जाता है.

हादसे में मरने वालों के नाम

  • रमेश पंडो, उम्र 19 साल
  • मनोज पंडो, उम्र 21 साल
  • नरेश पंडो, उम्र 19 साल
  • राकेश पंडो, उम्र 18 साल

डिंडो सनावल मुख्य पर बाइक सवार चार युवकों की सड़क हादसे में जान चली गई. सभी युवक बाइक बाइक पर सवार होकर डिंडो साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी बाइक ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा है: थाना प्रभारी, सनावल


इलाके में गुस्से और गम का माहौल

हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है. हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते ये दुर्घटना घटी. लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए और जल्द से जल्द ड्राइवर को पकड़ा जाना चाहिए.

बलरामपुर में अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चैन माउंटेड मशीन और ट्रक जब्त

एक्शन में कलेक्टर मैडम, बलरामपुर के निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया दौरा

बलरामपुर की नई कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने अधिकारियों की ली बैठक, समय पर कार्यालय पहुंचने के दिए निर्देश