अमरोहा में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म; 12 घंटे के अंदर ही आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 7, 2026 at 11:31 AM IST
|Updated : January 7, 2026 at 12:16 PM IST
अमरोहा: थाना सैंदनगली क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक, सैंदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी गजेंद्र सिंह पुत्र मल्लाह सिंह मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मासूम को उपचार के लिए अस्पताल ले गए. बता दें कि बच्ची अपनी नानी के साथ रहती है.
वहीं, सूचना मिलते ही सैंदनगली थाना पुलिस और एसपी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके बाद आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार के लिए टीम का गठन किया. घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस को आरोपी गजेंद्र सिंह का सुराग मिल गया. बुधवार को बेगपुर मुंडा नहर पुल के पास चैकिंग दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भगाने का प्रयास किया, तो घेरेबंदी की गई.
इस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में गजेंद्र सिंह के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, 315 बोर, 2 खोखा व 1 जिंदा कारतूस एवं टेक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की है. अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सैंदनगली क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: अमरोहा में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, स्कूल आते-जाते समय करता था अश्लील हरकत
यह भी पढ़ें: अमरोहा में 10वीं की छात्रा से छेड़खानी; संविदा पर तैनात शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारपीट का भी आरोप

