ETV Bharat / state

भिवानी में छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलटा, तीन की मौत, करीब 15 लोग घायल

भिवानी में सड़क हादसा हो गया. धिराणा चौक के पास छोटा हाथी असंतुलित होकर पलट गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

Bhiwani Road accident
Bhiwani Road accident (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 1, 2026 at 2:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: रविवार को भिवानी में सड़क हादसा हो गया. धिराणा चौक के पास छोटा हाथी असंतुलित होकर पलट गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि छोटा हाथी में 15 से 20 लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची.

भिवानी में सड़क हादसा: पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब वाहन गांव धिराणा के पास से गुजर रहा था. सेक्टर-13 निवासी तेजपाल ने बताया कि वाहन अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे जा कर पलट गया. वाहन पलटते ही चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हादसे में तीन लोगों की मौत: स्थानीय निवासी ने बताया कि हादसे के वक्त वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में से कुछ की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. नागरिक अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. तीन लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है जिनका उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.

15 से ज्यादा घायल: जांच अधिकारी ने बताया कि छोटा हाथी वाहन में 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई तथा 3 गंभीर घायल है, जिनका उपचार चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस प्रशासन ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- करनाल में सड़क हादसा: मां-बेटी की मौत, स्पीकर हरविंद्र कल्याण मौके पर पहुंचे, एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश