ETV Bharat / state

दुमका में लाइटर लोड कंटेनर में लगी आग, चपेट में आए अन्य तीन हाईवा, एक व्यक्ति की मौके पर जलकर मौत

दुमका में लाइटर-लोड वाहन को हाइवा ने टक्कर मार दी जिससे उसमें आग लग गई. उसकी चपेट में आने तीन हाईवा में भी लगी आग.

FOUR VEHICLES BURNED TO ASHES
आग बुझाते अग्निशमन कर्मी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 26, 2026 at 9:59 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुमकाः साहेबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर लाइटर (सिगरेट जलाने वाला) लोड कंटेनर में भीषण आग लग गई. इस वाहन की चपेट में तीन हाईवा भी आ गए. घटना दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में हुई. इस भीषण आगजनी में चारों मालवाहक वाहन जलकर राख हो गए. जब तक दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचती तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था. वहीं जिले के एसपी ने बताया लाइटर लोड गाड़ी को पीछे से एक हाइवा ने धक्का मार दिया, जिससे यह घटना हुई.

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान (Etv Bharat)

एक व्यक्ति का शव बरामद

दुमका रेलवे स्टेशन के समीप साहिबगंज और गोविंदपुर हाइवे पर टक्कर के कारण सबसे पहले एक लाइटर लोड हाइवा में आग लग गई, बाद में उसकी चपेट में तीन हाइवा और आ गए, उसमें भीा आग लग गई, सभी वाहन धू - धूकर जलने लगे. इसमें एक हाइवा में कोयला लोड था, जबकि दो खाली थे. दुःखद बात यह है कि मौके पर ही एक व्यक्ति का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद किया गया.

एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक वाहन चालक था या फिर कोई आम आदमी जो उस रास्ते से गुजर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए . आस-पास के इलाके के निवासियों ने बताया कि वे घर के बाहर खड़े थे तभी देखा कि एक कंटेनर में आग लगी है और वह थोड़ी दूर जाकर रुक गया. लाइटर की पेटी विस्फोट के साथ फट रही थी, जिस वजह से अगल बगल के तीन और हाइवा उसकी चपेट में आ गए. चश्मदीद गवाहों ने बताया कि एक व्यक्ति जो कुछ जल गया था उसे हम लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

क्या कहते हैं एसपी

इस पूरे मामले पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने फोन पर कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल को मौके पर भेजा गया. राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि लाइटर लोड वाहन में हाइवा ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे उसमें आग लग गई. एसपी ने एक व्यक्ति की मौत और एक वाहन चालक के घायल की पुष्टि की है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें:

बोकारो में मेडिकेंट हॉस्पिटल के बगल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

बोकारो में मेडिकेंट हॉस्पिटल के बगल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

आग लगने से सीसीएल की स्वांग कोल वाशरी में करोड़ों का नुकसान, मौत के मुंह में समाने से बच गई कई जिंदगियां