ETV Bharat / state

हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से 4 मजदूर दबे, मौके पर मची चीख-पुकार

हरियाणा के गुरुग्राम में निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से चार मजदूर दब गए जिसमें एक की मौत हो गई.

Four labourers buried under soil during house excavation in Gurugram
हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 29, 2025 at 10:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा हो गया है. यहां निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से 4 मजदूर उसके नीचे दब गए जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई है.

मिट्टी ढहने से हादसा : गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित ई-ब्लॉक में निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही गुरुग्राम दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाला गया.

मिट्टी ढहने से 4 मजदूर दबे (Etv Bharat)

मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया : रेस्क्यू के बाद चारों मजदूरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान एक मजदूर बादल की मौत की पुष्टि मेडिकल टीम ने कर दी, जबकि गोविंद और रोशन का अस्पताल में इलाज जारी है. एक अन्य मजदूर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच : बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है. गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - मार्बल मार्केट 2 दिन में खाली करो, नोटिस जारी होने के बाद भड़के गुरुग्राम के व्यापारी, बोले-ये कोई फूल का टोकरा नहीं

ये भी पढ़ें - स्ट्रीट डॉग्स के लिए फ्री में ले जाइए डॉग शेल्टर्स, गुरुग्राम के इंडस्ट्रियलिस्ट जगजीत सिंह बने बेज़ुबानों का सहारा

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की बदसलूकी, महिला यात्री को बीच रास्ते उतारा, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार