बिहार में चार लड़कियों ने की थी आत्महत्या, पांचवी लड़की ने बताया क्यों उठाया खौफनाक कदम
4 नाबालिग बच्चियों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में खुलासा हुआ है. अभिभावक लड़कों से मिलने से रोक रहे थे. पढ़ें खबर

Published : February 10, 2026 at 1:39 PM IST
|Updated : February 10, 2026 at 6:40 PM IST
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में 4 नाबालिग लड़कियों ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी. हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 लड़कियों ने एक साथ खौफनाक कदम उठाया था. इस मामले में एकमात्र जीवित बची लड़की ने मामले को लेकर बयान दिया है.
क्यों उठाया था खौफनाक कदम? : पुलिस के पूछताछ उसने बताया है कि अभिभावक, लड़कों से उनके मेलजोल से नाराज रहते थे. जिससे परेशान होकर सभी ने जान देने की कोशिश की. दरअसल, 29 जनवरी को बेहद गंभीर मामला सामने आया था, जहां 5 लड़कियां ने खौफनाक कदम उठाया था, जिसमें से 4 की मौत हो गई थी. सभी महादलित पृष्ठभूमि से थी और उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच थी. परिजनों ने मामले को दबा दिया था.

'परिवार के लोग मिलने से डांटे थे' : इस संबंध में औरंगाबाद एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि पूछताछ के क्रम में जीवित लड़की ने बताया है कि परिवार के सदस्य लड़कों के एक ग्रूप के साथ मिलने से डांटे थे. इसी कारण सभी ने एक साथ मिलकर आत्महत्या करने का फैसला किया था.
''4 लड़कियों की मौत हो गई थी, वहीं पांचवी लड़की ने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी थी. जिसे सही समय पर ईलाज मिला और जान बच गई. हालांकि मामले की जांच अभी भी जारी है.''- अंबरीष राहुल, एसपी, औरंगाबाद
तड़प-तड़प कर दे दी थी जान : घटना में चार लड़कियां गेंहू के खेत में तड़प-तड़प कर जान दे दी थी. वहीं पांचवी लड़की भागकर अपने घर पहुंच गई थी. जिसे माता-पिता ईलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए थे. जहां ईलाज के बाद वह जिंदा बचा ली गई. वही जिंदा बची नाबालिग ने बयान दिया है.

एक साथ कर दिया था अंतिम संस्कार : इस आत्महत्या मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई थी. मृत चारों बच्चियों को चुपके से अंतिम संस्कार कर दिया गया था. बाद में जब पुलिस को यह जानकारी हुई तो वह गांव पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
5 साल में 3 मामले : औरंगाबाद में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है. 2022 में कासमा थाना क्षेत्र में 6 लड़कियों ने खौफनाक कदम उठाया था जिसमें 5 लड़कियों की मौत हो गई थी. 2023 में 4 लड़कियों ने एक साथ आत्महत्या की कोशिश की थी जिसमें 1 की जान चली गई थी.
ये भी पढ़ें :-
बिहार में एक साथ 4 लड़कियों ने की आत्महत्या, पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया
दो सगी बहन समेत 4 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, एक की मौत, 3 की हालत नाजुक
OMG : 6 सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम, 3 की मौत, गांव में मचा कोहराम

