ETV Bharat / state

औरैया में मौरंग मंडी में छापेमारी; चार डंपरों पर 2.45 लाख का जुर्माना, तीन को किया सीज

एसडीएम ने कहा कि बिना कागजात और नियमों की अनदेखी कर खनिज परिवहन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

औरैया में जांच करते अधिकारी
औरैया में जांच करते अधिकारी (Photo credit: SDM Sadar)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 6:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

औरैया : जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सदर एसडीएम तथा खनन अधिकारी के नेतृत्व में पैगम्बरपुर रोड स्थित मौरंग मंडी में छापेमारी की गई. अचानक हुई इस कार्रवाई से मंडी संचालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया.

औरैया में जांच करते अधिकारी (Video credit: SDM Sadar)

अभियान के दौरान कुल 22 डंपरों की गहन जांच की गई. जांच में पांच डंपर बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन करते पाए गए. प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इन पर करीब 2.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. एक वाहन मालिक ने मौके पर ही जुर्माने की राशि जमा कर दी, जिसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. वहीं जुर्माना न भर पाने की स्थिति में तीन डंपरों को सीज कर दिया गया. सीज किए गए डंपरों को देवकाली चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.



एसडीएम अजय आनंद ने कहा कि बिना कागजात और नियमों की अनदेखी कर खनिज परिवहन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विरोध किए जाने की भी सूचना है. एसडीएम सदर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाना औरैया में तहरीर दी है. उनका कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा. क्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी है कि एसडीएम सदर द्वारा थाना औरैया में तहरीर दी गई है और मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है.



मंडी संचालक का कहना है कि यदि घाट स्तर पर ही ओवरलोडिंग रोकी जाए तो मंडी में ओवरलोड वाहन पहुंचने का सवाल ही नहीं उठता. आरोप है कि कार्रवाई के दौरान विरोध किए जाने की भी सूचना है. प्रशासन ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाना औरैया में तहरीर दी है. अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.



यह भी पढ़ें : संभल में अवैध खनन का मामला, प्रशासन ने लाइसेंस होल्डर पर 25.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया