ETV Bharat / state

चमोली के नारायणबगड़ में कुत्तों का आतंक, चार दिन स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

नारायणबगड़ में इन दिनों से कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए.

ETV BharaETV Bharatt
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 19, 2026 at 8:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चमोली: उत्तराखंड में चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. क्षेत्र में कुत्तों के लगातार हमले से लोगों में दहशत का माहौल है. कुत्तों के आतंक के देखते हुए नारायणबगड़ क्षेत्र में स्कूलों की चार दिन की छुट्टी के आदेश जारी किए गए है. स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी चमोली की ओर से नारायणबगड़ क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दौरान विद्यालय भौतिक रूप से बंद रहेंगे, लेकिन बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी. यानी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करेगा. मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत की ओर से जो पत्र जारी किया गया है, उसके मुताबिक गुरुवार 20 अगस्त से 23 अगस्त तक स्कूल बंद रहेगा.

FOUR DAY SCHOOL HOLIDAY ORDERED
मुख्य शिक्षा अधिकारी का लेटर (Courtesy- Education Department)

बताया जा रहा है कि नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आवारा और पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. कुत्तों के हमले में कई राहगीर घायल हो चुके हैं. बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

photo- वन विभाग
आवारा कुत्ते कई लोगों पर हमला कर चुके. (photo- वन विभाग)

इधर, वन विभाग की टीम भी कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है. बुधवार को टीम ने नारायणबगड़ बाजार क्षेत्र में घूम रहे कुछ आवारा कुत्तों को पकड़कर कार्रवाई की. टीम की ओर से संवेदनशील स्थानों पर कुत्तों की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एक-दो नहीं, बल्कि कई कुत्तों के आक्रामक व्यवहार से खतरा बढ़ गया है. बाजार में रहने वाले लोगों के साथ राहगीरों और अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है.

Four day school holiday
वन विभाग की टीम इन दिनों कुत्तों को पकड़ने में लगी हुई है. (photo- वन विभाग)

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से कुत्तों के आतंक पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है. सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्षेत्र में अचानक पागल और आक्रामक कुत्तों की संख्या क्यों बढ़ रही है. इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता बनी हुई है. फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई के बीच विद्यालयों में चार दिन का अवकाश घोषित कर बच्चों को घर से ऑनलाइन पढ़ाई कराने का फैसला लिया गया है.

पढ़ें---